Edited By Punjab Kesari,Updated: 09 Nov, 2017 03:11 PM
गुरुओं, पीरों-पैगम्बरों की धरती पंजाब के लिए जहां राज्य में बह रहे नशों के 6वें दरिया में बह रही पंजाब की जवानी का मामला इस समय पंजाब के माथे पर बड़ा कलंक है, वहीं पंजाब के नौजवानों को गैंगस्टर के रास्ते पडऩे से रोकना भी पंजाब सरकार तथा प्रशासनिक...
मोगा (ग्रोवर): गुरुओं, पीरों-पैगम्बरों की धरती पंजाब के लिए जहां राज्य में बह रहे नशों के 6वें दरिया में बह रही पंजाब की जवानी का मामला इस समय पंजाब के माथे पर बड़ा कलंक है, वहीं पंजाब के नौजवानों को गैंगस्टर के रास्ते पडऩे से रोकना भी पंजाब सरकार तथा प्रशासनिक अधिकारियों के लिए मुख्य चुनौती बन गया है।
पंजाब की जमीनी हकीकत यह है कि आए दिन हो रही गैंगवार में एक-दूसरे की जान के दुश्मन बने यह गैंगस्टर कथित तौर पर समाज के अन्य वर्गों की जान भी ले रहे हैं। पंजाब की गत अकाली हुकूमत ने भी नशे तथा गैंगवार को रोकने के लिए नया कानून पकोका (पंजाब कंट्रोल आफ आर्गेनाइजेशन क्राइम एक्ट) बनाने की कवायद शुरू की थी लेकिन यह कानून पास नहीं हो सका। अब पंजाब में हुई ताजा घटनाओं उपरांत राज्य की नई कांग्रेस हुकूमत ने इस कानून को बनाने की तैयारी कर ली है।