जमीनी विवाद को लेकर NRI ने चलाई गोलियां,3 गंभीर घायल

Edited By Punjab Kesari,Updated: 10 Nov, 2017 07:23 AM

nri firing on the 3 peoples

गांव पद्दी खालसा में वीरवार को एक एन.आर.आई. ने अपने साथियों के साथ 3 लोगों जिनमें एक महिला भी है, को गोली मार कर घायल कर दिया जिनमें से एक की हालत गंभीर है जिसे लुधियाना के डी.एम.सी. अस्पताल में दाखिल करवाया गया है, जबकि 2 को फगवाड़ा के अस्पतालों...

गोराया (मुनीश): गांव पद्दी खालसा में वीरवार को एक एन.आर.आई. ने अपने साथियों के साथ 3 लोगों जिनमें एक महिला भी है, को गोली मार कर घायल कर दिया जिनमें से एक की हालत गंभीर है जिसे लुधियाना के डी.एम.सी. अस्पताल में दाखिल करवाया गया है, जबकि 2 को फगवाड़ा के अस्पतालों में दाखिल करवाया गया है।

जानकारी अनुसार गांव पद्दी खालसा में एक प्लाट को लेकर बलबीर सिंह व अमरीक सिंह दोनों भाइयों ने भुपिंद्र सिंह पुत्र हरभजन सिंह व उत्तमजीत सिंह पुत्र सुखदेव सिंह वासी पद्दी खालसा पर माननीय अदालत में केस दायर किया था, पर केस का फैसला भुपिंद्र सिंह पुत्र हरभजन सिंह व उत्तमजीत सिंह पुत्र सुखदेव सिंह के पक्ष में हो गया था। इसी जमीनी विवाद में बलबीर सिंह पुत्र सुखदीप सिंह उर्फ दीपा जो कि विदेश से आया हुआ है, ने भुपिंद्र सिंह के साथ वर्ष 2016 में झगड़ा किया था। उस समय सुखदीप व जगदीप के खिलाफ थाना गोराया में मामला दर्ज किया गया था, वे दोनों जमानत पर आए हुए हैं। 

भुपिंद्र के परिवार के सदस्यों व गांव वासियों ने बताया कि जब से सुखदीप विदेश से गांव में आया है तब से उसने गांव का माहौल खराब कर रखा था। इस जमीन का केस जीतने के पश्चात भी वह उन्हें धमकियां दे रहा था व उस पर दर्ज केस वापस लेने के लिए दबाव डाल रहा था। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा शक है कि 3 नवम्बर को पुलिस के साथ सैंटिंग करके ही सुखदीप गांव में जे.सी.बी. लेकर आया व साथ ही 40-50 युवक लेकर आया जिनके पास तेजधार हथियार भी थे जिन्होंने उनकी चारदीवारी तोड़ दी। वह सब कुछ सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गया है। उन्होंने बताया कि उसी रात उन्होंने गोराया पुलिस को कई फोन किए लेकिन पुलिस ने फोन नहीं उठाया जिसके पश्चात उन्होंने 181 नंबर पर फोन किया था।

पुलिस मौके पर आई थी लेकिन आज तक गोराया पुलिस ने उस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की न ही कोई पर्चा दर्ज किया। इसके कारण सुखदीप के हौसले बुलंद हो गए थे। वीरवार को सरेआम जब दोपहर को भुपिंद्र अपने खेतों में जा रहा था तो गांव की गली में उसे घेर कर अपने पिता की लाइसैंसी रिवाल्वर से 3 गोलियां मारीं। गोलियों की आवाज सुनकर जब पास के घर से ही पंचायत सदस्य की पत्नी रेखा व उसका भाई रजिंद्र भुपिंद्र को छुड़वाने के लिए आए तो उन पर भी उसने गोलियां चला दीं जो रेखा व रजिंद्र की बाजू में लगीं।

घायलों को अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना मिलने के पश्चात पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे जिन्होंने मौके से 3 खोल बरामद किए, साथ ही ट्रैक्टर, मोटरसाइकिल को कब्जे में ले लिया है। पुलिस की कारगुजारी के कारण गांव वासियों में भारी रोष है। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया था।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!