Edited By Punjab Kesari,Updated: 09 Dec, 2017 01:51 PM
लोकसभा हलका गुरदासपुर से चुनाव लडऩे वाले भाजपा नेता एवं लोकसभा इंचार्ज स्वर्ण सिंह सलारिया को चाहे सदन में जगह नहीं मिली लेकिन अब सलारिया ने अपना निजी सदन खोलने का ऐलान किया है। 5.5 करोड़ की लागत से कमॢशयल-कम-रैजीडैंशियल हाऊस सलारिया ने अपने पैतृक...
पठानकोट(आदित्य): लोकसभा हलका गुरदासपुर से चुनाव लडऩे वाले भाजपा नेता एवं लोकसभा इंचार्ज स्वर्ण सिंह सलारिया को चाहे सदन में जगह नहीं मिली लेकिन अब सलारिया ने अपना निजी सदन खोलने का ऐलान किया है। 5.5 करोड़ की लागत से कमॢशयल-कम-रैजीडैंशियल हाऊस सलारिया ने अपने पैतृक गांव की बजाय परमानंद में नैशनल हाईवे पर बनाने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि वह चाहे चुनाव हार गए हैं लेकिन जनता की सेवा में वह कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
इसके अलावा प्रैसवार्ता में सलारिया हलके की समस्याओं पर भी बोले। उन्होंने बताया कि उनके इस निजी सदन (घर) में उनकी रिहायश के साथ-साथ कमॢशयल काम व सरकारी विभागों की समस्याओं से संबंधित कार्य भी यहीं होंगे। यहीं वह लोगों से मिलेंगे भी और मौके पर ही उनकी समस्याओं का निवारण भी करेंगे। इसके लिए बकायदा विशेष स्टाफ उपलब्ध करवाया जाएगा और हाईटैक इंफ्रास्ट्रक्चर भी तैयार किया जाएगा।
सलारिया ने कहा कि पठानकोट के वर्षों से बंद पड़े एयरपोर्ट को जल्द केंद्र सरकार शुरू कर रही है। लोकल लैवल पर एयरपोर्ट रोड की जो समस्या आ रही है, उसे वह 2 माह में हल करवा कर काम आगे बढ़ाएंगे। इसके अलावा रेलवे से जुड़ी समस्याओं को लेकर वह इसी माह रेल मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि लोकसभा हलका गुरदासपुर की समस्याओं के हल हेतु वह केन्द्र से बातचीत करके हर संभव प्रयास करेंगे।
जब उनसे 2019 के लोकसभा चुनावों संबंधी पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह हलके में कार्य कर रहे हैं तथा लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं, जिसकी भाजपा हाईकमान को पूरी जानकारी है तथा 2019 के लोकसभा चुनावों में वह अवश्य चुनाव लड़ेंगे। पूर्व सांसद विनोद खन्ना की पत्नी कविता खन्ना और स्थानीय प्रशासन द्वारा उक्त कार्यों के लिए किए जा रहे प्रयासों पर सलारिया ने कहा कि कविता खन्ना कहती हैं, परन्तु वह करके दिखाएंगे।