Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Dec, 2017 08:26 AM
समीपवर्ती गांव मौड़ नौ आबाद में बेरहमी से कत्ल किए पूर्व फौजी गुरबचन सिंह के कातिलों को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि फौजी के कत्ल में उसकी पत्नी सुखदेव कौर और उसके प्रेमी जसवंत सिंह उर्फ पप्पू का हाथ था।
समालसर (सुरिन्द्र): समीपवर्ती गांव मौड़ नौ आबाद में बेरहमी से कत्ल किए पूर्व फौजी गुरबचन सिंह के कातिलों को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि फौजी के कत्ल में उसकी पत्नी सुखदेव कौर और उसके प्रेमी जसवंत सिंह उर्फ पप्पू का हाथ था। गुरबचन सिंह की पत्नी सुखदेव कौर के जसवंत सिंह उर्फ पप्पू पुत्र जगजीत सिंह निवासी गांव ठठीभाई के साथ पिछले लंबे समय से अवैध संबंध थे, जिसके चलते दोनों ने साजिश के तहत पूर्व फौजी को अपने रास्ते से हटाने के लिए कत्ल की घटना को अंजाम दिया।
गौरतलब है कि पूर्व फौजी गुरबचन सिंह की लाश गांव के बाहर कब्र के पास से बरामद हुई थी। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर मौत को कत्ल मानकर अज्ञात कातिलों के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश करनी शुरू की। तफ्तीश के दौरान आज सुखदेव कौर तथा उसका प्रेमी जसवंत सिंह उर्फ पप्पू पुलिस की पकड़ में आ गए और उन्होंने अपना आरोप कबूल कर लिया है।