Edited By Punjab Kesari,Updated: 02 Dec, 2017 11:32 AM
पर्ल्ज व पी.ए.सी.एल. कंपनियों द्वारा वर्करों व निवेशकों के साथ की बड़ी धोखाधड़ी से पीड़ित लोगों द्वारा बनाई गई इंसाफ की आवाज यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिन्द्र पाल सिंह नंदगढ़ की अध्यक्षता में एक मीटिंग गांव मकसूदपुर में हुई। मीटिंग में निवेशकों का...
नडाला(स.ह.,गुरविन्द्र कौर): पर्ल्ज व पी.ए.सी.एल. कंपनियों द्वारा वर्करों व निवेशकों के साथ की बड़ी धोखाधड़ी से पीड़ित लोगों द्वारा बनाई गई इंसाफ की आवाज यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिन्द्र पाल सिंह नंदगढ़ की अध्यक्षता में एक मीटिंग गांव मकसूदपुर में हुई। मीटिंग में निवेशकों का पैसा जल्द से जल्द वापस करवाने के लिए किए जा रहे संघर्ष को तेज करने के लिए लामबंद किया गया।
यूनियन के अध्यक्ष महिन्द्रपाल नंदगढ़ ने कहा कि चुनावों से पहले मुख्यमंत्री कै. अमरेंद्र सिंह द्वारा यह वायदा किया गया था कि कांग्रेस के सत्ता आने पर वह पल्र्ज पीड़ितों को पैसे 3 महीने में वापस दिलवाएंगे लेकिन चुनावों के उपरांत उन्होंने इस मसले पर अभी तक कुछ नहीं किया। इसी तरह पिछली सरकार भी वायदे करती रही थी। इसी तरह हम आम आदमी पार्टी के नेता सुखपाल सिंह खैहरा व बीबी जगीर कौर के अतिरिक्त अन्य भी राजनीतिक नेताओं को मांग पत्र ही नहीं दिए बल्कि उनकी कोठियों के समक्ष धरने देकर लाठियां तक खा चुके हैं लेकिन इतना कुछ होने के बावजूद पल्र्ज कंपनी के पीड़ित निवेशकों को कुछ भी हासिल नहीं हुआ।
अगर एकजुट होकर आगे बढ़ें तो बहुत कुछ कर सकते हैं हम
इस अवसर पर उन्होंने दोबारा पंजाब व केंद्र सरकार को अपील की कि पल्र्ज कंपनी के निवेशकों को उनके खून-पसीने की कमाई वापस दिलवाई जाए। अगर सरकार ने निवेशकों की आवाज न सुनी तो आने वाल समय में संघर्ष और तेज किया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने निवेशकों को अपील की कि अगर सरकार ने वर्ष 2019 के चुनाव से पहले निवेशकों की तरफ ध्यान न दिया तो यूनियन हर क्षेत्र में अपने नुमायदे चुनाव मैदान में उतारेगी। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में पल्र्ज कंपनी के पीड़ितों की संख्या 25 से 30 हजार है। अगर हम सभी एकजुट होकर आगे बढ़ें तो हम बहुत कुछ कर सकते हैं।
इस मीटिंग को उपाध्यक्ष अवतार सिंह भंगाला, कुलबीर सिंह जम्मू अध्यक्ष लोहियां खास आदि ने भी संबोधित किया।