Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 Dec, 2017 09:24 AM
पठानकोट-अमृतसर रेल सैक्शन पर सोमवार को ट्रैक के पास एक अज्ञात शव मिला। सरना रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर ने इसकी जानकारी जी.आर.पी. पठानकोट को दी। जी.आर.पी. ने मौके पर शव को कब्जे में लेकर आस-पास के क्षेत्र के लोगों से जानकारी हासिल की, परंतु किसी...
पठानकोट (आदित्य,शारदा): पठानकोट-अमृतसर रेल सैक्शन पर सोमवार को ट्रैक के पास एक अज्ञात शव मिला। सरना रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर ने इसकी जानकारी जी.आर.पी. पठानकोट को दी। जी.आर.पी. ने मौके पर शव को कब्जे में लेकर आस-पास के क्षेत्र के लोगों से जानकारी हासिल की, परंतु किसी ने भी शव को नहीं पहचाना।
मौके पर पहुंचे जी.आर.पी. थाना पठानकोट के ए.एस.आई. नरेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक की आयु 40 वर्ष के करीब लगती है। मृतक ने नीले रंग की फुल बाजू टी-शर्ट पहनी है और हलके भूरे रंग की जीन्स पैंट। शव को पहचान के लिए आगामी 72 घंटों तक सिविल अस्पताल के शवगृह में रखा है।