Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Dec, 2017 03:17 PM
कपास की कीमत में वृद्धि होने के कारण किसानों के चेहरों पर रौनक फिर से लौट आई है। जानकारी मुताबिक कपास के मूल्य में 5 हज़ार रुपए प्रति क्विंटल वृद्धि हुर्इ है, जिस कारण पंजाब के किसान काफी खुश दिखाई दे रहे हैं।
बठिंडाः कपास की कीमत में वृद्धि होने के कारण किसानों के चेहरों पर रौनक फिर से लौट आई है। जानकारी मुताबिक कपास के मूल्य में 5 हज़ार रुपए प्रति क्विंटल वृद्धि हुर्इ है, जिस कारण पंजाब के किसान काफी खुश दिखाई दे रहे हैं।
उत्तरी भारत कपास एसोसिएशन के पूर्व चेयरमैन अशोक कपूर के मुताबिक इंडियन काटन प्रोडक्शन ने 4 करोड़ कपास के बंडल का अंदाज़ा लगाया था लेकिन भारत में 3.5 करोड़ बंडल ही तैयार किए जा सके। उन्होंने कहा कि कि कपास के भाव में और उछाल आ सकता है। पंजाब कपास फैक्ट्री एसोसिएशन के प्रधान भगवान बांसल ने कहा कि कपास के मूल्य में वृद्धि का कारण महाराष्ट्र, गुजरात और आंध्रा प्रदेश में कपास की फ़सल का ख़राब हो जाना है। उन्होंने कहा कि सबसे अधिक नुक्सान गुजरात के किसानों का हुआ जहां मक्खी की मार और बाढ़ की वजह से किसानों की तरफ से बीजी कपास की फ़सल पूरी तरह बर्बाद हो गई। जिस कारण कपास 5 हज़ार रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से ख़रीदी जा रही है।