Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Jan, 2018 11:06 AM
स्थानीय निवासी समर्थवीर सिडाना (22) पुत्र अनीश सिडाना (चेयरमैन कांग्रेस बुद्धिजीवी सैल पंजाब) का हाल ही में हुई बोस्टन में एशियाई अंतर्राष्ट्रीय संबंध विद्वान (एच. पी. ए. आई. आई.आर.) प्रतियोगिता से हार्वर्ड प्रोजैक्ट के लिए चयन हुआ है।
जलालाबाद(बजाज): स्थानीय निवासी समर्थवीर सिडाना (22) पुत्र अनीश सिडाना (चेयरमैन कांग्रेस बुद्धिजीवी सैल पंजाब) का हाल ही में हुई बोस्टन में एशियाई अंतर्राष्ट्रीय संबंध विद्वान (एच. पी. ए. आई. आई.आर.) प्रतियोगिता से हार्वर्ड प्रोजैक्ट के लिए चयन हुआ है।
उल्लेखनीय है कि समर्थवीर सिडाना उन 10 उम्मीदवारों में से हैं जिन्होंने 5 राऊंड के बाद दुनिया भर के 40 से अधिक देशों से आए उम्मीदवारों में से उक्त उपलब्धि हासिल करके अपने देश का नाम रोशन किया है। एक संक्षिप्त वार्तालाप में उन्होंने बताया कि वह वर्तमान में आई.आई.टी. दिल्ली में कैमिकल इंजीनियरिंग में बी.टैक. के तीसरे वर्ष के छात्र हैं और उनको वर्ष 2016 में एम.आई.टी. में रजत यूनिट्स ऑफ स्टेट्स पद से सम्मानित किया गया था और ग्लोबल वाॄमग और नई ऊर्जा संसाधनों पर रीसर्च के लिए इम्पीरियल कालेज लंदन और इम्पीरियल बिजनैस स्कूल में मई से जुलाई 2017 तक इंटरनैशनल रायल सोसायटी ऑफ कैमिस्ट्री और अमरीकन इंस्टीच्यूट ऑफ कैमिकल इंजीनियर्स नामांकन के साथ भी उन्हें सम्मानित किया गया था।
समर्थवीर सिडाना के पिता अनीश सिडाना ने कहा कि ‘पंजाब केसरी’ के मुख्य सम्पादक पद्मश्री विजय चोपड़ा ने भी टैलीफोन के जरिए बधाई दी है और आभार व्यक्त किया है। समर्थवीर सिडाना ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने उनकी उपलब्धियों पर आभार व्यक्त किया है और स्कॉलर के रूप में एच. पी. ए. आई.आई.आर. में भारत का प्रतिनिधित्व करने तथा बोस्टन जाने से पूर्व उन्हें आशीर्वाद दिया है।