Edited By Punjab Kesari,Updated: 05 Jan, 2018 08:55 AM
थाना फतेहगढ़ साहिब पुलिस को 2 अज्ञात व्यक्तियों की लाशें मिलने का समाचार है। इस संबंधी थाना फतेहगढ़ साहिब के सहायक थानेदार अवतार सिंह ने बताया कि ज्योति स्वरूप साहिब में बने बस स्टैंड में से एक व्यक्ति की लाश मिली है जिसकी आयु भी करीब 50 वर्ष लगती...
फतेहगढ़ साहिब(जज्जी): थाना फतेहगढ़ साहिब पुलिस को 2 अज्ञात व्यक्तियों की लाशें मिलने का समाचार है। इस संबंधी थाना फतेहगढ़ साहिब के सहायक थानेदार अवतार सिंह ने बताया कि ज्योति स्वरूप साहिब में बने बस स्टैंड में से एक व्यक्ति की लाश मिली है जिसकी आयु भी करीब 50 वर्ष लगती है।
उक्त व्यक्ति की मौत ठंड से हुई लगती है। उक्त व्यक्ति की लाश 72 घंटे पहचान के लिए सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब की मोर्चरी में रखी गई है।थाना फतेहगढ़ साहिब के सहायक थानेदार हरबंस सिंह ने बताया कि गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब के बाहर बरामदे में एक व्यक्ति की लाश मिली है। इसकी आयु भी करीब 60 वर्ष लगती है। उक्त व्यक्ति की मौत भी ठंड से हुई लगती है जिसकी लाश 72 घंटे पहचान के लिए सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब के शव गृह में रखी गई है।