मोगा से हैरोइन की सप्लाई देने आए जीजा-साला काबू

Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Dec, 2017 08:58 AM

2 person arrested with heroin

मोगा से हैरोइन की सप्लाई देने जालंधर आए 2 तस्करों को पुलिस ने काबू कर लिया। आरोपियों से 110 ग्राम हैरोइन बरामद हुई है। दोनों तस्कर जीजा-साला हैं। ए.डी.सी.पी. सिटी-1 मनदीप सिंह ने बताया कि ए.सी.पी. नवनीत माहल के नेतृत्व में थाना नम्बर 8 के प्रभारी...

जालंधर (प्रीत): मोगा से हैरोइन की सप्लाई देने जालंधर आए 2 तस्करों को पुलिस ने काबू कर लिया। आरोपियों से 110 ग्राम हैरोइन बरामद हुई है। दोनों तस्कर जीजा-साला हैं। ए.डी.सी.पी. सिटी-1 मनदीप सिंह ने बताया कि ए.सी.पी. नवनीत माहल के नेतृत्व में थाना नम्बर 8 के प्रभारी नवदीप सिंह और ए.एस.आई. संजीव कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में नाकाबंदी की।

इस दौरान टोयटा इनोवा गाड़ी में सवार आरोपी ड्राइवर विनोद कुमार वासी ग्रीन फील्ड कालोनी, कोटकपूरा, मोगा तथा सुनील कुमार वासी ग्रीन फील्ड कालोनी, कोट कपूरा, मोगा को काबू कर लिया। आरोपी विनोद कुमार से मौके पर 50 ग्राम तथा सुनील कुमार से 60 ग्राम हैरोइन बरामद की गई। ए.डी.सी.पी. मनदीप सिंह ने बताया कि आरोपी विनोद कुमार के खिलाफ मोगा में पहले भी तस्करी का केस दर्ज है।

आरोपी पिछले काफी समय से तस्करी का धंधा कर रहा है। कुछ समय पहले उसने अपने साले सुनील कुमार को भी तस्करी में साथ लगा लिया। ए.डी.सी.पी. मनदीप ने बताया कि दोनों हैरोइन मोगा से लेकर आए थे। पुलिस को तस्करों संबंधी काफी जानकारी हासिल हुई है। पुलिस मोगा से जुड़े तस्करों का नैटवर्क ध्वस्त करने के लिए काम कर रही है।

छात्र के घर पैट्रोल बम फैंकने की वारदात का मास्टर माइंड गिरफ्तार
कालेज में प्रधानगी को लेकर चल रही रंजिश में सोढल नगर इलाके में एक छात्र के घर पैट्रोल बम फैंकने की वारदात के मास्टर माइंड को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ए.डी.सी.पी. मनदीप सिंह ने बताया कि सितम्बर महीने में कुछ लोगों ने दलबीर सिंह वासी सोढल नगर के घर पर पैट्रोल बम फैंका। पुलिस जांच में सी.सी.टी.वी. फुटेज मिली और आरोपियों की शिनाख्त हो गई। पुलिस ने पहलेहरप्रीत सिंह उर्फ मेजर वासी मोहल्ला करार खां को काबू कर लिया और 3 अन्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गए।

वारदात का मास्टर माइंड हरवीर सिंह उर्फ हैप्पी वासी प्रीत नगर जालंधर फरार था। ए.डी.सी.पी. मनदीप ने बताया कि थाना नम्बर 8 के एस.एच.ओ. नवदीप सिंह के नेतृत्व में ए.एस.आई. किशोर कुमार ने आज आरोपी हरवीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपी पहले गिरफ्तार किए जा चुके हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!