Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Feb, 2018 12:00 PM
गांव हरदासपुर में मकान पर जबदस्ती कब्जा करने आए एन.आर.आई. को उसके आरोपी साथी सहित पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार उक्त एन.आर.आई. ने दहशत फैलाने की नियत से फायरिंग की थी। दोनों आोपियों को सोमवार को अदालत में पेश किया गया जहां अदालत ने...
फगवाड़ाः गांव हरदासपुर में मकान पर जबदस्ती कब्जा करने आए एन.आर.आई. को उसके आरोपी साथी सहित पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार उक्त एन.आर.आई. ने दहशत फैलाने की नियत से फायरिंग की थी। दोनों आोपियों को सोमवार को अदालत में पेश किया गया जहां अदालत ने एन.आर.आई. को चौदह दिन की न्यायायिक हिरासत में भेज दिया जबकि उसके साथी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
गौरतलब है कि शुक्रवार को गांव हरदासपुर में डेढ़ मरले के मकान को खाली करवाने के लिए एन.आर.आई. त्रिलोचन सिंह और उसके साथ आए करीब दो दर्जन लोगों ने फायरिंग कर दी। मौके पर पंहुची पुलिस ने एन.आर.आई. और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है।