Edited By Punjab Kesari,Updated: 07 Feb, 2018 01:47 PM
फगवाड़ा पुलिस के अधीन पुलिस चौकी अर्बन एस्टेट की पुलिस टीम द्वारा 2 आरोपियों को कथित तौर पर 10 पेटी अवैध शराब सहित गिरफ्तार करने की सूचना मिली है। पुलिस चौकी अर्बन एस्टेट के इंचार्ज मुख्तियार सिंह ने बताया कि पुलिस ने स्थानीय चाचोकी पुली के नजदीक...
फगवाड़ा (जलोटा, रूपिंद्र कौर): फगवाड़ा पुलिस के अधीन पुलिस चौकी अर्बन एस्टेट की पुलिस टीम द्वारा 2 आरोपियों को कथित तौर पर 10 पेटी अवैध शराब सहित गिरफ्तार करने की सूचना मिली है। पुलिस चौकी अर्बन एस्टेट के इंचार्ज मुख्तियार सिंह ने बताया कि पुलिस ने स्थानीय चाचोकी पुली के नजदीक नाकाबंदी के दौरान एक थ्री-व्हीलर को रोका। थ्री-व्हीलर की तलाशी लेने पर उसमें से 5 पेटियां अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने अवैध शराब सहित आरोपी विनय कुमार उर्फ बंटी पुत्र हरि राम वासी शहीद बाबा लाल सिंह नगर जालंधर को काबू कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
इसी तर्ज पर एक अन्य मामले में पुलिस ने एक थ्री-व्हीलर (नंबर पी.बी. 08 डी.एस. 0406) में सवार आरोपी बलविंद्र सिंह उर्फ जस्सी पुत्र नत्था सिंह वासी गांव खुरला किंगरा जालंधर को काबू कर उसके कब्जे से 5 पेटी अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने उक्त आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।