मंहगाई से जनता का बुरा हाल, परंतु प्रधानमंत्री को विदेश दौरों से फुर्सत नहीं: बेरी

Edited By Updated: 30 Jul, 2016 08:48 PM

trahi trahi inflation public not prime time from trips abroad berry

जिला कांग्रेस शहरी की तरफ से निरंतर बढ़ती जा रही मंहगाई के विरोध में जिला कांग्रेस शहरी के प्रधान राजिन्द्र बेरी की...

जालंधर(चोपड़ा): जिला कांग्रेस शहरी की तरफ से निरंतर बढ़ती जा रही मंहगाई के विरोध में जिला कांग्रेस शहरी के प्रधान राजिन्द्र बेरी की अगुवाई में केंद्र सरकार के खिलाफ अनूठा प्रदर्शन किया गया। श्रीराम चौंक में एकत्रित हुए प्रदर्शनकारियों ने जहां मोदी के पुतले के गले में सब्जियों के  हार डाले वहीं मौके पर आम जनता के लिए अरहर की दाल व चावल का लंगर लगाया। प्रदर्शनकारियों ने मोदी सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

 
इस मौके पर बेरी ने कहा कि चुनावों से पूर्व भाजपा ने देश की जनता के साथ बड़े-बड़े वायदे किए थे जो झूठे साबित हुए है। आज मंहगाई इस कदर बढ़ चुकी है कि घरेलू उपयोग में आने वाली हरेक चीज के दाम आसमान को छू रहे है जिस कारण लोगों का अपने बच्चों का पेट भरना तक दुश्वार हो चुका है। बेरी ने कहा कि कांग्रेस की पूर्व यू.पी.ए. सरकार के कार्यकाल के दौरान अगर दाल के दाम में 2 रूपए किलो की भी बढ़ोत्तरी होती थी तो भाजपा नेता बड़े-बड़े प्रदर्शन करते थे आज दालों के भाव 3-3 गुणा बढ़-बढ़ गए हैं परंतु सभी भाजपा नेता कुम्भकर्णी नींद में सोएं पड़े है। 
 
नगर निगम में विपक्ष के नेता जगदीश राजा ने कहा कि देश की जनता मंहगाई के कारण त्राही-त्राही कर रही है परंतु प्रधानमंत्री मोदी को विदेश दौरों से फुर्सत नहीं मिल रही है। बेरी व राजा ने कहा कि चुनावों से पहले मोदी ने कहा था कि वह देश के चौंकीदार बनकर काम करेंगे परंतु दावे के विपरित चौंकीदार देश की जनता का पैसा विदेशों में लुटा रहा है। पंजाब में भाजपा-अकाली दल से गठबंधन करके शहरी जनता का नुक्सान करती रही है जिसका जवाब जनता अगामी चुनावों में जरूर देगी। 
 
 
इस मौके पर जिला महिला कांग्रेस शहरी की प्रधान डा. जसलीन सेठी, यूथ कांग्रेस जालंधर लोकसभा हलका के प्रधान अश्वन भल्ला, प्रदेश कांग्रेस के सचिव रजनीश चाचा, अमृत खोसला, पार्षद तरसेम लखोत्रा, राजकुमार राजू, हंस राज ढल्ल, तरसेम लाल भारद्वाज, राजेश जिंदल टोनू, जगदीश समराए, मनमोहन सिंह बिल्ला, हरकृष्ण बावा, परमजीत काहलो, रविन्द्र कीमती, अश्वनी टीटू, धीरज घई, मोहन लाल जख्मी, सुधीर घुग्गी, राजीव कक्कड़, डा. सनुील शर्मा, रवि कुमार, अशोक खन्ना, अनू शर्मा, यश पहलवान, रमेश ग्रेवाल व अन्य भी उपस्थित थे।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!