Edited By Updated: 31 Aug, 2016 08:16 PM
पंजाब कांग्रेस में रहे पुराने साथियों ने पूर्व कैबिनेट मंत्री अवतार हैनरी पर तीखा हमला किया है। विजय साथी और हरबंस लाल न...
जालंधर: पंजाब कांग्रेस में रहे पुराने साथियों ने पूर्व कैबिनेट मंत्री अवतार हैनरी पर तीखा हमला किया है। विजय साथी और हरबंस लाल ने हैनरी के विदेशी पासपोर्ट तथा हैल्थ कार्ड सार्वजनिक कर ये हमला किया। आपको बतां दे कि अवतार सिंह हैनरी ने एक दिन पहले ही जगमीत बराड़ के आत्म सम्मान को लेकर हमला किया था। इसके बाद बराड़ की टीम ने हैनरी पर जवाबी हमला किया।
यहां जारी एक बयान में उन्होंने कहा है कि हैनरी जैसे लोगों को दूसरों को सलाह देने से पहले शीशा अपने असली रंग देखने को कहा है, जिनके पास जाली पासपोर्ट व बगैर परमिट के बसें चल रही हैं जो अकालियों की सांझीदारी है। उन्होंने कहा कि बराड़ पंजाब के एकमात्र ऐसे नेता हैं, जिन्होंने किसानों की आत्महत्याओं व नशों के मुद्दे को संसद से सड़कों तक उठाया। हैनरी जैसे लोगों को बराड़ जैसे ईमानदार व्यक्ति को सलाह देने का कोई अधिकार नहीं है। हरबंस लाल ने कहा कि बराड़ एक राष्ट्रीय नेता हैं और हैनरी को अपने हलके में भी कोई जानता। उन्हें चुनाव के लिए टिकट प्राप्त करने के लिए कैप्टन की बूढ़ी टांगें दबानी चाहिएं।
उन्होंने कहा कि हैनरी को दोहरी नागरिकता पर भी अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहिए। पंजाबी को तो छोड़ो आप भारतीय भी नहीं हो? क्या हैनरी के पास एक पंजाबी नाम भी है? उन्होंने हैनरी के इंग्लैंड के पासपोर्ट व एन.एच.एस डिटेल की कॉपियां रिलीज कीं हैं और बराड़ को सलाह देने से पहले भारतीय बनो।