अवैध असला लेकर घूम रहे 2 युवकों को किया गिरफ्तार

Edited By Updated: 17 Sep, 2016 10:21 AM

2 man arrested

कमिश्नरेट जालंधर के सी.आई.ए. स्टाफ-1 और 2 की पुलिस ने शहर में अवैध असला लेकर घूम रहे 2 युवकों को गिरफ्तार किया है।

जालंधर(प्रीत): कमिश्नरेट जालंधर के सी.आई.ए. स्टाफ-1 और 2 की पुलिस ने शहर में अवैध असला लेकर घूम रहे 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस ने अवैध पिस्तौल व कारतूस बरामद किए हैं।
 
ए.डी.सी.पी. इन्वैस्टीगेशन विवेकशील सोनी ने बताया कि ए.सी.पी. हरजिन्द्र सिंह के नेतृत्व में सी.आई.ए. स्टाफ-1 के इंस्पैक्टर अंग्रेज सिंह की टीम ने बस्ती मिट्ठू के पैट्रोल पम्प के निकट से साजन उर्फ सन्नी पुत्र कपिल कुमार निवासी महावीर मंदिर वाली गली, चौक सूदां को गिरफ्तार कर 38 बोर का देसी पिस्तौल व 3 कारतूस बरामद किए। ए.डी.सी.पी. विवेकशील सोनी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। 
 
इसी प्रकार सी.आई.ए. स्टाफ-2 के इंस्पैक्टर इन्द्रजीत सिंह की पुलिस टीम ने प्रिंस उर्फ बिल्ला पुत्र तरसेम लाल निवासी साई कालोनी, काला संघिया रोड, घास मंडी को गिरफ्तार कर उसके पास से 32 बोर के देसी पिस्तौल के साथ 5 कारतूस बरामद किए। बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ पहले भी केस दर्ज है। ए.डी.सी.पी. सोनी के मुताबिक सी.आई.ए. स्टाफ की पुलिस ने पिछले दिनों में विशेष मुहिम के दौरान विभिन्न केसों में अदालतों द्वारा भगौड़ा करार दिए गए 9 अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!