Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Feb, 2018 11:22 AM
होशियारपुर-जालंधर मुख्य सड़क पर कस्बा मंडियाला में सोमवार सुबह किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल 50 वर्षीय साइकिल सवार सतनाम सिंह पुत्र ठाकुर सिंह निवासी मंडियाला की गत देर रात इलाज दौरान मौत हो गई।
होशियारपुर (अमरेन्द्र): होशियारपुर-जालंधर मुख्य सड़क पर कस्बा मंडियाला में सोमवार सुबह किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल 50 वर्षीय साइकिल सवार सतनाम सिंह पुत्र ठाकुर सिंह निवासी मंडियाला की गत देर रात इलाज दौरान मौत हो गई। सम्पर्क करने पर मंडियाला पुलिस चौकी में तैनात व इस मामले की जांच कर रहे हैड कांस्टेबल जरनैल सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 304ए अधीन केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
सिविल अस्पताल में सतनाम सिंह के शव का पोस्टमार्टम करवाने आए उसके परिजनों ने बताया कि रोजाना की तरह वह ड्यूटी पर जाने के लिए साइकिल से निकला था। अपने गांव से जैसे ही वह मुख्य सड़क पर पहुंचा कि किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।