Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 Jan, 2018 02:42 PM
नगर निगम के वार्ड नंबर 5 के निगम पार्षद विक्रम मेहता ने कहा है कि निगम की सरकारी जमीन पर कोई भी प्राइवेट निर्माण कार्य नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिमला पहाड़ी के नजदीक डी.ए.वी. स्कूल के पिछवाड़े में स्थित नगर निगम का नाला गुजर रहा है।...
होशियारपुर(जैन) : नगर निगम के वार्ड नंबर 5 के निगम पार्षद विक्रम मेहता ने कहा है कि निगम की सरकारी जमीन पर कोई भी प्राइवेट निर्माण कार्य नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिमला पहाड़ी के नजदीक डी.ए.वी. स्कूल के पिछवाड़े में स्थित नगर निगम का नाला गुजर रहा है। इस नाले पर वर्षों पहले तत्कालीन नगर परिषद द्वारा शौचालयों का निर्माण भी करवाया गया था।
अब ये शौचालय वीरान पड़े हैं। श्री मेहता ने बताया कि मुझे आज प्रात: पड़ोसियों ने बताया कि इस नाले को पूर कर निर्माण कार्य शुरू करवाया जा रहा है। श्री मेहता ने फौरन मौके पर पहुंचकर नगर निगम मेयर व कमिश्नर हरबीर सिंह को सूचित किया। पार्षद मेहता के अनुसार फिलहाल यह निर्माणकार्य रोक दिया गया है तथा निगम अधिकारियों ने जल्द कार्रवाई का भी आश्वासन दिया है।
इस मौके पार्षद निपुण शर्मा, दीपक गुप्ता, अमृतपाल सिंह, विनीत मेहता, गौरव ग्रोवर, अश्विनी गुप्ता व सुशील कुमार आदि भी मौजूद थे। उन्होंने भी इस अवैध निर्माण का विरोध किया। इन लोगों का कहना था कि अगर नाला पूर कर बंद किया जाता है तो इलाके में गंदे पानी के जलभराव से भयानक स्थिति उत्पन्न हो सकती है, तथा नगर परिषद को इस संबंधी जल्द सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।