Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Feb, 2018 07:46 AM
फेसबुक फ्रैंड बन युवक के साथ घर से भागी गांव दबुर्जी की 2 बच्चों की मां को आखिर धोखा मिला। 2 महीने युवक के साथ बिताने के बाद शादी से मुकरे युवक के खिलाफ अब उसने बलपूर्वक शारीरिक संबंध बनाने का मामला दर्ज करवाया है।
टांडा-उड़मुड़ (पंडित): फेसबुक फ्रैंड बन युवक के साथ घर से भागी गांव दबुर्जी की 2 बच्चों की मां को आखिर धोखा मिला। 2 महीने युवक के साथ बिताने के बाद शादी से मुकरे युवक के खिलाफ अब उसने बलपूर्वक शारीरिक संबंध बनाने का मामला दर्ज करवाया है।
पुलिस ने यह मामला पीड़ित महिला कुलविन्द्र कौर पुत्री लखविन्द्र सिंह निवासी दबुर्जी के बयान के आधार पर अवतार सिंह पुत्र मान सिंह निवासी लाहौरी गेट कपूरथला के खिलाफ दर्ज किया है। पुलिस को दिए अपने बयान में कुलविन्द्र कौर ने बताया कि उसकी शादी बलड़ा निवासी सुखविन्द्र के साथ 2005 में हुई थी। उसके 2 बच्चे हैं। उसका पति 2016 में स्पेन चला गया था। इसके बाद उसकी दुबई में रहने वाले उक्त आरोपी के साथ फेसबुक पर दोस्ती हुई जिससे लगातार बात होती रही। सितम्बर 2017 को अवतार ने वापस इंडिया आने पर उसके ससुराल आकर उसका पीछा करना शुरू कर दिया और कुछ कर लेने की धमकी देते हुए उसे मिलने के लिए मजबूर किया।
19 नवम्बर को जब वह टांडा में अपनी मां निर्मल कौर को मिलने आई तो अवतार ने उसे जब्री रोक लिया और शादी का झांसा देकर बहला-फुसला कर वह उसे मेहरबान बस्ती लुधियाना ले गया। वहां वह उसके साथ 2 महीने बलपूर्वक शारीरिक संबंथ बनाता रहा। 13 जनवरी को वह उसे लेकर अपने मामा के गांव जलालपुर आया और अगले दिन उसे टांडा छोड़कर कहीं चला गया। कुलविन्द्र ने अब पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाते हुए आरोप लगाया है कि शादी का झांसा देकर अवतार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के बाद अब शादी करवाने से मुकर रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।