भाजपा ने ही बढ़ाईं सांपला की मुसीबतें,जानें पूरा मामला

Edited By Updated: 23 Aug, 2016 01:31 PM

bjp rally in mukerian

केंद्रीय मंत्री विजय सांपला के संसदीय क्षेत्र मुकेरियां में भाजपा के एक गुट ने जंगी लाल महाजन के पक्ष में विशाल रैली का आयोजन करके पंजाब के अध्यक्ष विजय सांपला की मुसीबतें बढ़ा दी हैं।

मुकेरियां : केंद्रीय मंत्री विजय सांपला के संसदीय क्षेत्र मुकेरियां में भाजपा के एक गुट ने जंगी लाल महाजन के पक्ष में विशाल रैली का आयोजन करके पंजाब के अध्यक्ष विजय सांपला की मुसीबतें बढ़ा दी हैं। 

 

मुकेरियां में टिकट की दावेदारी को लेकर भाजपा के 2 गुट सार्वजनिक तौर पर आमने-सामने खड़े हो गए हैं। अगर इन विधान चुनावों में भाजपा हाईकमान जमीनी स्तर पर सर्वेक्षण करके योग्य उम्मीदवार को मैदान में नहीं उतारती तो इससे जहां भाजपा को विस चुनावों में नुक्सान उठाना पड़ सकता है वहीं विजय सांपला को टिकट न मिलने वाले गुट के नाराज वर्करों की नाराजगी के कारण लोकसभा चुनावों में भी नुक्सान उठाना पड़ सकता है। 

 

मुकेरियां के अंदर उक्त गुट का यह दूसरा शक्ति प्रदर्शन है। गुटबाजी के चलते आयोजित इस रैली में हाईकमान के किसी आला नेता का न पहुंचना भी भाजपा के लिए शुभ संकेत नहीं माना जा रहा। क्षेत्र में यह चर्चा जोरों पर है कि आखिर हाईकमान किस धड़े के ऊपर अपनी कृपा का हाथ रखेगा। कभी मुकेरियां की सीट भाजपा की मजबूत सीट हुआ करती थी लेकिन बीते समय दौरान पुराने पार्टी वर्करों व नेताओं को नजरअंदाज करने से यह गुटबाजी आज अपनी चरम सीमा पर पहुंच चुकी है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!