जमीनी विवाद में हमला, 2 भाई घायल

Edited By Punjab Kesari,Updated: 04 Mar, 2018 02:18 PM

land dispute case

गांव सुकालगढ़ में जमीनी विवाद में हुए हुए हमले में 2 भाई घायल हो गए। दोनों घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल मङ्क्षनद्र व अमित निवासी सुकालगढ़ के रहने वाले हैं।

पठानकोट/ भोआ(शारदा, अरुण): गांव सुकालगढ़ में जमीनी विवाद में हुए हुए हमले में 2 भाई घायल हो गए। दोनों घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल मङ्क्षनद्र व अमित निवासी सुकालगढ़ के रहने वाले हैं। घायल मङ्क्षनद्र की टांग फै्रक्चर होने पर उसे ट्रोमा सैंटर में भर्ती रखा गया है। घायलों का आरोप है कि पुलिस से शिकायत करने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। 

घायल मनिंद्र ने बताया कि उनकी सुकालगढ़ में जमीन है। कुछ लोगों ने उनकी जमीन से रास्ता निकाल लिया। उन्होंने इसका विरोध किया तो वे लोग मारपीट पर उतरारू हो गए। वह बीते दिन चंडीगढ़ में कंपनी से छुट्टी कर घर आया तो उसने जमीन के बीच से रास्ता निकालने का कारण पूछा, लेकिन उन लोगों ने उस पर दातर से हमला कर दिया। इस दौरान उन लोगों ने हमला कर उसके भाई को घायल कर दिया।
 

क्या कहती है पुलिस
वहीं इस संबंध में  थाना कानवा के ए.एस.आई. गुरविंद्र सिंह पड्डा ने कहा कि पीड़ित व्यक्तियों के बयान लेकर जांच-पड़ताल करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!