अज्ञात वाहन द्वारा थ्री-व्हीलर को टक्कर मारने से चालक की मौत

Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 Feb, 2018 02:01 PM

accident

शहर की केंद्रीय जेल में आज करीब 22 वर्षीय हवालाती की मौत हो गई।  जानकारी के अनुसार 1 फरवरी 2018 को 10 ग्राम हैरोइन बरामदगी के मामले में पुलिस ने प्रिंस नामक युवक को गिरफ्तार किया था।

गुरदासपुर/बहरामपुर (विनोद,गोराया): अज्ञात वाहन द्वारा थ्री-व्हीलर को टक्कर मारने के बाद  चालक की मौत होने का समाचार प्राप्त हुआ है। बहरामपुर पुलिस ने मृत्क की पत्नी के ब्यान के आधार पर केस दर्ज की टक्कर मारने वाले वाहन की तालाश शुरू कर दी है।
                     
बहरामपुर पुलिस स्टेशन इंचार्ज प्रेम कुमार ने बताया कि मृत्क रवि कुमार की पत्नी पिंकी निवासी गांव दोदवां ने पुलिस को बयान दिया है कि वह अपने पति रवि कुमार व दोनो बच्चों के साथ थ्री-व्हीलर पर गुरदासपुर से गांव वापिस आ रहे थे। थ्री-व्हीलर को उसका पति रवि कुमार चला रहा था। जब वह गांव मियानी के पास पंहुचे तो पीछे से आ रहे एक वाहन ने थ्री-व्हीलर को टक्कर मार दी जिससे थ्री-व्हीलर पलट गया तथा मेरे पति रवि कुमार के सिर से खुन बहने लगा।

 

टक्कर मारने वाला वाहन चालक अपने वाहन सहित फरार हो में सफल हो गया। अपने पति को 108 ऐम्बूलैंस से गुरदासपुर सिवल अस्पताल पहुंचाया परंतु डाक्टरों ने रवि कुमार को मृत्क घोषित कर दिया। पुलिस अधिकारी के अनुसार केस दर्ज कर टक्कर मारने वाले वाहन व चालक की तालाश की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!