Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Mar, 2018 07:44 AM
जीरा की बस्ती मनसीयां वाली में एक व्यक्ति ने महिला को घर में अकेली देखकर उसे कमरे में ले जाकर अपनी हवस का शिकार बनाया। इस दौरान महिला के पति के मौके पर आने के चलते आरोपी वहां से फरार हो गया। पुलिस ने पीड़ित महिला के बयान पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म...
फिरोजपुर/जीरा (कुमार/ मनदीप/गुरमेल): जीरा की बस्ती मनसीयां वाली में एक व्यक्ति ने महिला को घर में अकेली देखकर उसे कमरे में ले जाकर अपनी हवस का शिकार बनाया। इस दौरान महिला के पति के मौके पर आने के चलते आरोपी वहां से फरार हो गया। पुलिस ने पीड़ित महिला के बयान पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म करने की धाराओं के तहत थाना सदर जीरा में मामला दर्ज किया है।
सहायक इंस्पैक्टर कुलवंत सिंह ने बताया कि मनप्रीत (काल्पिनक नाम) निवासी वार्ड नंबर-14 बस्ती मनसीयां वाली ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि आरोपी जगतार सिंह निवासी बस्ती मनसीयां वाली ने उसे घर में अकेली देख कर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि इस घटना के दौरान उसके पति के मौके पर आने के चलते आरोपी घर की दीवार फांद कर मौके से फरार हो गया।