Edited By Punjab Kesari,Updated: 19 Feb, 2018 05:31 PM
उपमंडल के गांव पन्नीवाला माहला में शनिवार देर रात्रि एक कच्चे मकान की छत गिरने से उसमें बंधे हुए कई मवेशी घायल हो गए तथा घर का सामान क्षतिग्रस्त हो गया। परिवार द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने बड़ी मुश्किल से घायल मवेशियों को मलबे से बाहर...
अबोहर(भारद्वाज): उपमंडल के गांव पन्नीवाला माहला में शनिवार देर रात्रि एक कच्चे मकान की छत गिरने से उसमें बंधे हुए कई मवेशी घायल हो गए तथा घर का सामान क्षतिग्रस्त हो गया। परिवार द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने बड़ी मुश्किल से घायल मवेशियों को मलबे से बाहर निकाला। इस घटना में परिवार के लोग बाल-बाल बच गए।
इस बारे सुनील कुमार ने बताया कि सायं करीब 8 बजे उसकी पत्नी गीता देवी अपने 2 बच्चों सहित आंगन में खाना बना रही थी। इसी दौरान उसके कच्चे कमरे की छत एकदम धराशायी हो गई जिससे कमरे में बंधी गाय व बकरियों सहित कई मवेशी दब गए। उसके द्वारा शोर मचाने पर लोगों ने मुश्किल से मवेशियों को बाहर निकाला। इसके साथ ही उसका घरेलू सामान भी तहस-नहस हो गया। सुनील ने बताया कि अगर वह सभी लोग कमरे में सोए होते तो बड़ी घटना हो सकती थी।