Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Feb, 2018 10:08 AM
काऊंटर इंटैलीजैंस फिरोजपुर की पुलिस ने इंस्पैक्टर परमजीत सिंह, सब इंस्पैक्टर त्रिलोचन सिंह व रजवंत सिंह के नेतृत्व में 1 महिला सहित 2 तस्करों को 50-50 ग्राम हैरोइन और 1 लाख की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार किया है। ए.आई.जी. फिरोजपुर नरिन्द्रपाल सिंह सिद्धू...
फिरोजपुर(कुमार, परमजीत, मनदीप, मल्होत्रा, शैरी): काऊंटर इंटैलीजैंस फिरोजपुर की पुलिस ने इंस्पैक्टर परमजीत सिंह, सब इंस्पैक्टर त्रिलोचन सिंह व रजवंत सिंह के नेतृत्व में 1 महिला सहित 2 तस्करों को 50-50 ग्राम हैरोइन और 1 लाख की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार किया है। ए.आई.जी. फिरोजपुर नरिन्द्रपाल सिंह सिद्धू ने बताया कि काऊंटर इंटैलीजैंस फिरोजपुर की पुलिस को सूचना मिली थी कि दरबारा सिंह पुत्र हजारा सिंह निवासी रुकना बेगू व गुरमीत कौर पत्नी बख्शीश सिंह निवासी बस्ती राम लाल हैरोइन बेचने का कारोबार करते हैं और मारुति कार में घूम रहे हैं।
इंस्पैक्टर परमजीत सिंह, सब इंस्पैक्टर त्रिलोचन सिंह व रजवंत सिंह ने हाऊसिंग बोर्ड कालोनी फिरोजपुर शहर ङ्क्षलक रोड से दोनों को गिरफ्तार कर जब उनकी तलाशी ली तो उनसे 50-50 ग्राम हैरोइन और 1 लाख की ड्रग मनी बरामद हुई। उधर थाना नार्कोटिक्स सैल की पुलिस ने गश्त के दौरान गांव सदरदीन वाला से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उससे 25 ग्राम हैरोइन बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत थाना ममदोट में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।थाना नार्कोटिक्स सैल फिरोजपुर के सहायक इंस्पैक्टर परमजीत सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ गश्त के दौरान थाना ममदोट के अंतर्गत गांव सदरदीन वाला में छापेमारी कर वहां से आरोपी गुरचरण सिंह पुत्र करनैल सिंह निवासी बस्ती मोहम्मद अली शाह को शक के आधार पर गिरफ्तार कर जब तलाशी ली तो उससे 25 ग्राम हैरोइन बरामद हुई।