Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Jan, 2018 02:29 PM
पंजाब के स्कूलों में लड़कियों को दिए जाने वाले मुफ्त साइकिलों पर अब मुख्यमंत्री की तस्वीर दिखाई नहीं देगी।
चंडीगढ़: पंजाब के स्कूलों में लड़कियों को दिए जाने वाले मुफ्त साइकिलों पर अब मुख्यमंत्री की तस्वीर दिखाई नहीं देगी।
इस संबंधी मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने संबंधित विभाग को निर्देश जारी कर दिए हैं। उल्लेखनीय है कि पिछली अकाली -भाजपा सरकार के समय इन साइकिलों को नीला और भगवा रंग करके तथा मुख्यमंत्री की तस्वीर लगा कर यह साइकिल बांटे जाते थे।