Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Feb, 2018 07:42 AM
पुलिस ने गत दिनों अदालत से एक आरोपी की फरार होने में मदद करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उक्त आरोपी भी चोरी व लूटपाट की वारदातों में जेल जा चुका है। गौरतलब है कि उक्त फरार हुए आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। जानकारी के अनुसार...
बठिंडा(परमिंद्र): पुलिस ने गत दिनों अदालत से एक आरोपी की फरार होने में मदद करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उक्त आरोपी भी चोरी व लूटपाट की वारदातों में जेल जा चुका है। गौरतलब है कि उक्त फरार हुए आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। जानकारी के अनुसार 20 फरवरी को आरोपी हरकंवल सिंह बङ्क्षठडा जेल से अदालत में पेशी पर लाया गया था जहां से वह फरार हो गया था। उसके खिलाफ एक व्यापारी पर गोली चलाने का मामला दर्ज था। उसके अदालत से भागने में कर्मजीत सिंह काकू निवासी बङ्क्षठडा ने मदद की थी।
उसने न केवल उसे अदालत से फरार करवाया बल्कि उसे पटियाला में छुपने के लिए जगह भी मुहैया करवाई। जानकारी के अनुसार काकू किसी मामले में जेल में बंद था व वहीं पर उसकी मुलाकात हरकंवल सिंह के साथ हुई थी जिसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई। काकू जमानत पर रिहा होकर बाहर आ गया। इसी दौरान उसने हरकंवल को अदालत से भगाने की योजना तैयार की जिसमें वह सफल भी हो गया। हरकंवल को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। गौरतलब है कि अदालत में आरोपी के फरार होने की घटना में एक हवलदार महिमा सिंह भी आरोपी है जिसके खिलाफ मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार किया गया है। थाना सिविल लाइंस के प्रभारी कुलविंद्र सिंह भुल्लर ने बताया कि हरकंवल सिंह व कर्मजीत सिंह के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। हवलदार महिमा सिंह से भी पूछताछ की जा रही है ताकि सारी असलियत सामने आ सके।