सरेआम चलीं तलवारें व ईंट-पत्थर, आरोपी CCTV कैमरे में कैद

Edited By Punjab Kesari,Updated: 19 Mar, 2018 12:57 PM

dispute in amritsar

शनिवार देर शाम भारत नगर क्षेत्र में आए हथियारबंद व्यक्तियों द्वारा सरेआम तलवारें लहराते गाली-गलौच करके एक घर पर ईंटें-पत्थर चलाए गए। हथियारों के साथ लैस होकर पहुंचे लगभग 10 हमलावरों द्वारा सतिन्द्र सिंह के घर के दरवाजे पर तलवारें चलानीं शुरू कर दीं।...

अमृतसर (अरुण): शनिवार देर शाम भारत नगर क्षेत्र में आए हथियारबंद व्यक्तियों द्वारा सरेआम तलवारें लहराते गाली-गलौच करके एक घर पर ईंटें-पत्थर चलाए गए। हथियारों के साथ लैस होकर पहुंचे लगभग 10 हमलावरों द्वारा सतिन्द्र सिंह के घर के दरवाजे पर तलवारें चलानीं शुरू कर दीं। इस सारी वारदात गली में लगे एक सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई। सतिन्द्र सिंह द्वारा पुलिस को सूचित करने उपरांत हथियारबंद पुलिस के पहुंचते ही गाली-गलौच करके मौके से फरार रहे गए।
 

 

पुलिस को दी शिकायत में सतिन्द्र सिंह ने बताया शनिवार की रात उनके पड़ौस में रहते अंकित शर्मा का सुंदर नगर निवासी किसी लड़के के साथ एक्टिवा टकरा जाने से झगड़ा हुआ था। अंकित द्वारा फोन करके उसके लड़के अमृतपाल सिंह को बुलाया था। अमृतपाल द्वारा जाकर दोनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन नौजवान अमृतपाल के साथ ही झगड़ा करने लग पड़े और आंख पर हमलाकर उसे घायल कर दिया। 

 

 

देर रात 9.30 बजे के करीब हथियारों के साथ लैस होकर पहुंचे 8/10 नौजवान घर के बाहर खड़े होकर गाली-गलौच करने लग पड़े और दरवाजे पर कृपानें मारने लग पड़े। पुलिस के पहुंचने की भिन्नक लगते ही हमलावर धमकियां देते मौके से फरारा हो गए। जांचाधिकारी ए.एस.आई. विजय कुमार ने बताया कि अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध केस दर्ज करके पुलिस सी.सी.टी.वी कैमरे की फुटेज को खंगाल रही है और पुलिस जल्द ही इन दहशत फैलाने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!