पाकिस्तान मे हिंदू लड़कियों से रेप के बाद बनार्इ Video, की वायरल

Edited By Updated: 01 Oct, 2015 12:42 PM

article

पाकिस्तान के सिन्ध प्रांत में गत लंबे समय से हिन्दू परिवारों की लड़कियां सुरक्षित नहीं हैं तथा अनेक लड़कियों को अगवा कर उनको जबरन इस्लाम कबूल करवाया गया है।

अमृतसर (कक्कड़): पाकिस्तान के सिन्ध प्रांत में गत लंबे समय से हिन्दू परिवारों की लड़कियां सुरक्षित नहीं हैं तथा अनेक लड़कियों को अगवा कर उनको जबरन इस्लाम कबूल करवाया गया है।

दूसरी ओर एक सप्ताह में 4 हिन्दू नाबालिग लड़कियों से हुए दुष्कर्म के मामले में अदालत और पुलिस से इंसाफ न मिलने के कारण पाकिस्तानी हिन्दुओं में व्यापक रोष है। 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार हिन्दू नाबालिग लड़की हवा मेगवार आयु 12 वर्ष निवासी गांव दादरों कुंदरी उमरकोट, रेशमा कोहाली आयु 14 साल निवासी उमरकोट, नसीबां भील आयु 15 साल तथा समजो भील निवासी शहदादपुर के साथ संबंधित क्षेत्र के मुस्लिम युवकों द्वारा दुष्कर्म किया गया। 

समजो भील के साथ दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने उसकी वीडियो बनाई और वायरल कर दी, जबकि हवा मेगावर और रेशमा कोहाली को फांसी पर लटका दिया गया। सिन्ध के अलग-अलग पुलिस थानों में दर्ज करवाई गई उक्त शिकायतों के चलते 2 लड़कियों की मौत हो चुकी है, जबकि 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

सिन्ध प्रांत की उक्त चारों नाबालिग लड़कियां दलित हिन्दू समाज से है और पुलिस द्वारा किसी आरोपी की गिरफ्तारी न होने के कारण पाकिस्तानी हिन्दू विरोध में सड़कों पर उतर आए हैं। 

 

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!