मंहगाई को लेकर कांग्रेसियों ने सरकार पर साधा यह स्टीक निशाना

Edited By Urmila,Updated: 06 Aug, 2022 11:46 AM

congress made this exact target on the government regarding inflation

पंजाब विधानसभा तथा लोकसभा संगरूर उप-चुनाव में हार के बाद जिला कांग्रेस द्वारा महंगाई, बेरोजगारी अन्य मुद्दों को लेकर भाजपा के विरुद्ध मोर्चा खोला।

संगरूर (विवेक सिंधवानी, बेदी): पंजाब विधानसभा तथा लोकसभा संगरूर उप-चुनाव में हार के बाद जिला कांग्रेस द्वारा महंगाई, बेरोजगारी अन्य मुद्दों को लेकर भाजपा के विरुद्ध मोर्चा खोलते हुए जिला प्रबंधकीय काम्पलैक्स के आगे धरना दिया गया।  संगरूर के पूर्व विधायक विजयइंद्र सिंगला तथा धूरी से पूर्व विधायक दलवीर गोल्डी समेत अन्य कांग्रेसी नेताओं ने धरने को संबोधित करते कहा कि देश में महंगाई शिखर पर है, लेकिन केन्द्र सरकार इस पर कोई ध्यान नहीं दे रही।

नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा खाने-पीने की वस्तुओं पर जी.एस.टी. लगाया गया है तथा कमर तोड़ रही महंगाई के कारण लोगों का बुरा हाल है। कांग्रेसियों ने कहा कि यदि जल्द ही बेलगाम हुई महंगाई पर काबू न पाया तो देश का हाल भी श्रीलंका जैसा हो जाएगा। इस मौके भारी संख्या में कांग्रेसी वर्कर भी मौजूद थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!