लिव-इन-रिलेशन में एक माह से रह रही थी युवती, फिर चार्जर की तार से लवर ने घोंटा गला

Edited By Vaneet,Updated: 31 Jan, 2020 12:41 PM

young woman strangled to death

खरड़ थाना सिटी के अंर्तगत पड़ते एक इलाके में लिव-इन में रह रही युवती की मोबाइल...

मोहाली: खरड़ थाना सिटी के अंर्तगत पड़ते एक इलाके में लिव-इन में रह रही युवती की मोबाइल चार्जर की तार से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। मृतक युवती की पहचान सुखविंदर कौर (30) के रूप में हुई है, जोकि पिछले एक महीने से दीपइंदर नाम के शख्स के साथ किराए के मकान में रह रही थी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर खरड़ सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

लिव-इन-रिलेशन में रह रही थी महिला 
मिली जानकारी के अनुसार मृतक सुखविंदर कौर गांव घडूआं की रहने वाली थी जिसकी वर्ष-2012 में रोपड़ के रहने वाले हरजिंदर सिंह के साथ शादी हुई थी। हरजिंदर सिंह रोपड़ में लेबर का काम करता है। सुखविंदर कौर अपने पति हरजिंदर को छोड़कर पिछले एक महीने से दीपइंदर के साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में खरड़ में रह रही थी। दीपइंदर जब देर शाम घर पहुंचा तो उसने सुखविंदर कौर की लाश बेड पर पड़ी देखी जिसकी गला घोंटकर हत्या की हुई थी। 

पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ 302 का मामला किया दर्ज
लाश देखकर वह वहां से भाग गया और उसने बाहर जाकर 108 नंबर एंबुलेंस को कॉल कर बताया कि एक युवती घर में बेसुध पड़ी है जिसे एंबुलेंस की जरूरत है। जब एंबुलेंस बताए हुए एड्रेस पर पहुंची तो उन्होंने सुखविंदर कौर को मृतक पाया। जिन्होंने थाना खरड़ सिटी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश को कब्जे में ले लिया है। एस.एच.ओ. थाना सिटी खरड़ भगवंत सिंह ने मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ 302 का मामला दर्ज कर लिया गया है आैर मृतका के पति हरजिंदर सिंह आैर लिव-इन-रिलेशन में रहने वाले दीपइंदर सिंह से भी पूछताछ की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!