घर से भागी लड़की को गंवानी पड़ी अपनी जान, हैरान कर देगा मामला

Edited By Vatika,Updated: 24 Sep, 2024 03:52 PM

young girl died

नाबालिग लड़की को भाग कर ले जा रहे नौजवान के साथ स

फाजिल्का: फाजिल्का में एक नौजवान  की आशिकी 2 लोगों की मौत का कारण बन गया। नाबालिग लड़की को भाग कर ले जा रहे नौजवान के साथ सड़क हादसा हो गया, जिसके चलते जहां नाबालिग लड़की की मौत हो गई। वहीं मोटरसाइकिल सवार एक अन्य व्यक्ति नौजवान के मोटरसाइकिल से टकरा कर अपनी जान गंवा बैठा। इस हादसे में नौजवान के साथ-साथ 3 लोग घायल बताए जा रहे है। जिनका अलग-अलग अस्पताल में इलाज चल रहा है।

young girl died

मृतक लड़की के परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि फाजिल्का के  गांव जाटीयां का रहने वाला एक नौजवान उनकी लड़की को अगवा कर ले गया। वह तेज रफ्तार मोटरसाइकिल पर जा रहा है कि इसी बीच गांव बेगांवाली नजदीक मोटरसाइकिल पर आ रहे 3 मजदूरों से उनकी टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि उक्त युवक समेत चार लोग घायल हो गए, जबकि 3 मजदूरों की मौत हो गई। घायल युवक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए उक्त युवक के खिलाफ 2 मामले दर्ज किए हैं।

उधर, युवक के परिजनों का कहना है कि लड़की अपनी मर्जी से उसके साथ अबोहर के पंज पीर टिब्बा पर माथा टेकने जा रही थी, तभी रास्ते में हादसा हो गया। वहीं पुलिस के मुताबिक उक्त युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए अस्पताल में पुलिस गार्ड तैनात कर दिया गया है, जब वह होश में आएगा तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!