खंभे से बांधकर 'आप' नेता को महिलाओं ने पीटा, फाड़े कपड़े

Edited By Vatika,Updated: 02 Nov, 2018 01:40 PM

viral video on social media

आम आदमी पार्टी (आप) के एक नेता को गुरुवार सुबह कुछ महिलाओं द्वारा बिना कपड़ों के खंभे से बांध कर बेरहमी से पीटा गया , जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

रईया: आम आदमी पार्टी (आप) के एक नेता को गुरुवार सुबह कुछ महिलाओं द्वारा बिना कपड़ों के खंभे से बांध कर बेरहमी से पीटा गया , जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 

जानकारी के अनुसार  बाबा बकाला से संबंधित यह नेता पहले कांग्रेस, फिर अकाली दल और अब 'आप' में है। उक्त  नेता की मारपीट के बारे चाहे कुछ स्पष्ट नहीं हो सका लेकिन वीडियो में उक्त महिलाएं उसे चरित्रहीन कहतीं सुनाई देती हैं। 

इस संबंधित जानकारी देते हुए आप के हलका इंचार्ज दलबीर सिंह ने कहा कि सरबजीत सिंह घूकर उनकी पार्टी का ही नेता है। उसकी पिटार्इ ज़मीनी झगड़े के कारण करवाई गई है जबकि किसी ऐसी घटना के साथ उसका कोई संबंघ नहीं है। ज़ख्मी हालत में उक्त नेता को सिविल अस्पताल बाबा बकाला में भर्ती करवाया गया है और पुलिस थाना ब्यास में इस संबंधित शिकायत दर्ज करवा दी गर्इ है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!