जालंधर में वाल्मीकि और रविदास समाज का उग्र प्रदर्शन, फूंके टायर

Edited By Vatika,Updated: 07 Sep, 2019 12:57 PM

valmiki community protest in jalandhar

एक निजी टीवी चैनल पर प्रसारित किए जा रहे सीरियल राम-सिया के लव कुश पर पाबंदी लगाए जाने की मांग को लेकर वाल्मीकि समाज और अन्य संगठनों द्वारा  किए गए बंद का असर जालंधर तथा पंजाब के अन्य जिलों में देखने को मिला।

जालंधरः एक निजी टीवी चैनल पर प्रसारित किए जा रहे सीरियल राम-सिया के लव कुश पर पाबंदी लगाए जाने की मांग को लेकर वाल्मीकि समाज और अन्य संगठनों द्वारा  किए गए बंद का असर जालंधर तथा पंजाब के अन्य जिलों में देखने को मिला। वाल्मीकि भाईचारे ने जालंधर-कपूरथला रोड को बंद कर दिया। वहीं जालंधर के ज्योती चौक और श्री गुरु रविदास चौक में वाल्मीकि और रविदास समाज के लोगों ने उग्र प्रदर्शन किया। इस दौरान चौक का घेराव कर टायर फूंककर चैनल के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। वाल्मीकि भाईचारे ने सरकार से सीरियल को जल्द से जल्द बंद करने की मांग उठाई।

PunjabKesari
आईलैट्स का एग्जाम देने आए छात्र हो रहे परेशान
वहीं जालंधर में आईलैट्स का पेपर देने आए स्टूडैंट्स  को पंजाब बंद के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सभी रास्ते बंद होने के कारण उन्हें एग्जाम सैंटर में पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जालंधर के कई चौकों में धरने दिए जा रहे हैं। वहीं यातायात व्यवस्था भी चरमरा गई है।


PunjabKesari

भोगपुर में वाल्मीकि भाईचारे की दुकानदारों से बहस से बढ़ा तनाव

PunjabKesari
भोगपुर(राणा भोगपुरिया): भोगपुर के निकट काला बकरा में स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब वाल्मीकि समाज के लोगों की दुकानदारों के साथ बहस हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार काला बकरा में कुछ दुकानें खुली थी, जिसको वाल्मीकि भाईचारे के लोग बंद कवाने के लिए पहुंचे तो दुकानदारों के साथ बहस हो गई। मौके भारी पुलिस फोर्स मौजूद थी।

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!