Edited By Kalash,Updated: 24 Jan, 2024 05:52 PM
बीते दिनों फिरोजपुर में एक साथ तीन लड़कियों के लापता होने का मामला सामने आया था। इसे लेकर पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल था और परिवारों द्वारा लगातार मांग की जा रही थी कि लड़कियों की तलाश की जाए
फिरोजपुर : बीते दिनों फिरोजपुर में एक साथ तीन लड़कियों के लापता होने का मामला सामने आया था। इसे लेकर पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल था और परिवारों द्वारा लगातार मांग की जा रही थी कि लड़कियों की तलाश की जाए। यह मामला जब फिरोजपुर पुलिस के ध्यान में आया तो पुलिस ने अलग-अलग टीमों का गठन कर 48 घंटों में लड़कियों का पता लगा लिया है। पता चला है कि लड़कियां फिरोजपुर से बेंगलुरु पहुंच चुकी हैं।
क्या है मामला
फिरोजपुर के गोलबाग की बस्ती सोकड़ नहर से बीते दिनों प्रवासी परिवारों की 3 लड़कियां लापता हुई थी। इस मामले को लेकर आज एस.पी.डी. रणधीर कुमार द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। इसमें उन्होंने बताया कि जब यह मामला उनके ध्यान में आया तो उन्होंने तुरंत 10 टीमों का गठन किया। पुलिस ने जी.आर.पी. की मदद से 48 घंटों में पता लगाया कि तीनों लड़कियां फिरोजपुर से बेंगलुरु पहुंच चुकी है। इसके बाद उन्होंने परिवार से संपर्क किया और अब लड़कियों को वापिस फिरोजपुर लाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि फिलहाल यह पता नहीं लग पाया है कि आखिर यह लड़कियां बेंगलुरु कैसे पहुंची। यह सब जांच के बाद ही पता चल पाएगा। दूसरी और परिवारों द्वारा मीडिया और फिरोजपुर पुलिस का शुक्रिया अदा किया जा रहा है जिनकी उनकी बच्चियों का पता चल पाया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here