Edited By Urmila,Updated: 13 Jan, 2024 05:48 PM
कनाडा के ओंटारीयो के शहर विंडसर में भर जवानी में देहांत हो गया।
पटियाला (राजेश): पूर्व जिला खेल अफसर और खो- खो के क्षेत्र की प्रसिद्ध शखशियत उपकार सिंह विर्क और सरकारी सीनियर सैकेंडरी विक्टोरिया स्कूल पटियाला की पूर्व प्रिंसीपल गुरप्रीत कौर को उस समय पर गहरा सदमा लगा जब उनके सुपुत्र सुखमन सिंह विर्क (33 साल) का कनाडा के ओंटारीयो के शहर विंडसर में भर जवानी में देहांत हो गया।
गत 27 जनवरी को सुखमन सिंह अपने घर से काम पर जा रहा था तो घर से कुछ दूर ही उसे दिल का दौरा पड़ा जिस कारण उसकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई और इस दौरान मौके पर ही सुखमन सिंह की मौत हो गई। तेतीस साला सुखमन सिंह की कनाडा के रहती धर्मपत्नी हरशिका विर्क, आस्ट्रेलिया में रहती बहन मनकीरत कौर विर्क और अढ़ाई साल का पुत्र जहान सिंह विर्क (कनाडा) भी पटियाला पहुंच गए हैं।
उपकार सिंह विर्क ने बताया कि सुखमन सिंह की मृतक शव आज कनाडा से पटियाला पहुंच गया है और उसका अंतिम संस्कार कल 14 जनवरी को घलौड़ी गेट श्मशानघाट ( सनौरी अड्डा) में सुबह 10 बजे किया जाएगा। विर्क परिवार के साथ इस दुख की घड़ी में विधायक गुरलाल सिंह घनौर, पूर्व मंत्री ब्रह्म महेन्द्रा, पूर्व एस. एस. पी. प्रितपाल सिंह विर्क और दर्शन सिंह मान, पूर्व एस. ई. भुपिन्द्र सिंह सभ्रवाल, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के खेल निर्देशक डा. राज कुमार शर्मा, जिला खेल अफसर हरपिन्द्र सिंह, जिला स्पोर्टस कोआर्डीनेटर दलजीत सिंह गोराया, खेल लेखक डा. सुखदर्शन सिंह चहल समेत खेल और शिक्षा के क्षेत्र के साथ जुड़ी शखशियत ने हमदर्दी का प्रगटावा किया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here