Jalandhar में आज इन रास्तों से गुजरने से पहले जरा ध्यान दें... कहीं फंस ना जाएं आप

Edited By Vatika,Updated: 16 Oct, 2024 10:04 AM

traffic route divert jalandhar

सुबह 10 बजे से लेकर रात 10 बजे तक आम वाहनों की एंट्री बंद रहेगी।

जालंधर: महाऋषि भगवान वाल्मीकि जी के प्रकाश उत्सव को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने जारी कर दिया है। इस ट्रैफिक रूट में पुलिस ने शहर के 22 प्वाइंट से रास्ते डायवर्ट किए हैं।

इसके अलावा ट्रैफिक पुलिस ने हैल्प लाइन नंबर 0181-2227296 भी जारी किया है। ट्रैफिक पुलिस अनुसार अली मोहल्ला से भगवान वाल्मीकि चौक, लव कुश चौक (मिलाप चौक), शहीद भगत सिंह चौक, पंजपीर चौक, खिंगरा गेट, अड्डाहोशियारपुर चौक, अड्डाटांडा, माई हीरा गेट, भगवान वाल्मीकि गेट, पटेल चौक, सब्जी मंडी से होते हुए बस्ती अड्डा भगवान वाल्मीकि जी के प्राचीन मंदिर अली मोहल्ला में सम्पन्न होगी। शोभायात्रा में भारी गिनती में  श्रद्धालु शामिल होने का अनुमान है जिसके चलते यातायात व्यवस्था को चलाने के लिए कमिश्नरेट पुलिस ने जो रास्ते डायवर्ट किए हैं जिनमें नकोदर चौक, स्काइलार्क चौक, श्री राम चौक, नामदेव चौक, शास्त्री मार्कीट चौक, मोड़ प्रतापबाग, शहीद भगत सिंह चौक, अड्डा होशियारपुर चौक, टांडा चौक, टांडा रेलवे फाटक, टी प्वाइंट गोपाल नगर, पुरानी सब्जी मंडी चौक, जेल चौक, पटेल चौक, बस्ती अड्डा चौक, टी प्वाइंट शक्ति नगर, फुटबाल चौक आदि शामिल है।

शोभायात्रा के रुट पर सुबह 10 बजे से लेकर रात 10 बजे तक आम वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। कमिश्नरेट पुलिस ने अनुरोध किया है कि शोभायात्रा के रूट पर कोई भी वाहन लेकर न आए ताकि व्यवस्था बनी रहे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!