टिप्पर व ट्रैक्टर-ट्राली की भयानक टक्कर, 1 की मौत

Edited By Vaneet,Updated: 02 Sep, 2019 05:16 PM

tipper and tractor trolley collision terrible 1 killed

टिप्पर और ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर में ट्रैक्टर चालक की मौत हो जाने का अत्यदुखदायक समाचार प्राप्त हुआ है।....

बटाला(बेरी): टिप्पर और ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। जानकारी देते हुए चौकी नौशहरा मझा सिंह के चौकी इंचार्ज ए.एस.आई. पंजाब सिंह ने बताया लवप्रीत सिंह पुत्र स्र्वण सिंह निवासी कोटली फस्सी आज सुबह गुरदासपुर से बटाला की ओर ट्रैक्टर-ट्राली में जा रहा था। जिसको पीछे से आ रहे एक टिप्पर ने टक्कर मार दी जिससे ट्रैक्टर चालक लवप्रीत सिंह ट्रैक्टर से गिर गया जिसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही मौके पर ए.एस.आई. संतोख सिंह और एच.सी. हरसिमरन सिंह पुलिस पार्टी सहित पहुंचे और उक्त व्यक्ति के शव को सिविल अस्पताल बटाला में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जबकि टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए टिप्पर कब्जे में ले लिया है और पुलिस ने मृतक लवप्रीत सिंह के पिता स्र्वण सिंह पुत्र करनैल सिंह के बयानों पर 174 की कार्रवाई कर दी है।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!