चोरों ने Aam Aadmi Clinic को बनाया निशाना, दिया वारदात को अंजाम

Edited By Radhika Salwan,Updated: 30 Jul, 2024 06:18 PM

thieves targeted aam aadmi clinic and committed the crime

सूचना मिलने पर सिटी थाना नंबर-1 की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया।

अबोहर: बीती रात चोरों ने स्थानीय पटेल पार्क के सामने स्थित आम आदमी क्लीनिक को निशाना बनाकर हजारों रुपए का सामान चोरी कर लिया। सूचना मिलने पर सिटी थाना नंबर-1 की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया। चोर लगातार आम आदमी क्लिनिक को निशाना बना रहे हैं, एक हफ्ते में ये दूसरी चोरी की घटना है। दो घटनाओं के बाद भी पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं और पुलिस चोरों का पता नहीं लगा सकी है।

जानकारी के मुताबिक, पटेल पार्क के सामने स्थित आम आदमी क्लिनिक के डॉ. संदीप ने बताया कि जब वह आज ड्यूटी पर पहुंचे तो देखा कि कमरों के ताले टूटे हुए थे और बाथरूम में से 2 गीजर और एक पानी का डिस्पैंसर गायब था। इससे करीब 25 से 30 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से चोरों का पता लगाकर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!