पंजाब कांग्रेस में खुशी की माहौल, पूर्व मंत्री ने बेटे सहित की घर वापसी

Edited By Urmila,Updated: 06 Sep, 2024 10:28 AM

there is a happy atmosphere in punjab congress

लोकसभा चुनाव के दौरान किन्हीं कारणों से पार्टी से दूरी बनाने वाले पूर्व मंत्री दर्शन सिंह बराड़ का न केवल मोगा बल्कि लुधियाना और अन्य जिलों में भी बड़े समर्थक हैं।

मोगा : मोगा जिले की कांग्रेस पार्टी को उस समय बड़ी प्रतिक्रिया मिली जब पंजाब के पूर्व मंत्री दर्शन सिंह बराड़ और उनके बेटे गुरजंट सिंह बराड़ पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंह के नेतृत्व में फिर से कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए।

PunjabKesari

लोकसभा चुनाव के दौरान किन्हीं कारणों से पार्टी से दूरी बनाने वाले पूर्व मंत्री दर्शन सिंह बराड़ का न केवल मोगा बल्कि लुधियाना और अन्य जिलों में भी बड़े समर्थक हैं। उनकी गैर हाजिरी के कारण पार्टी के कार्यकर्ता निराश चले आ रहे थे।

PunjabKesari

पूर्व सांसद मंत्री की कांग्रेस में घर वापसी के लिए पूर्व मैंबर पार्लियामेंट जसबीर सिंह डिंपा, कुलबीर जीरा, गुरकीरत सिंह कोटली, सुखपाल सिंह भुल्लर, हरदयाल सिंह कंबोज (सभी पूर्व विधायक) और विधायक वरिंदरजीत सिंह पाहड़ा ने अहम भूमिका निभाई है।

उधर, कांग्रेस में उनकी घर वापसी पर हलका प्रभारी निहाल सिंह वाला भूपिंदर सिंह साहोके, परमजीत सिंह नंगल, भजन सिंह जैद, डॉ. दविंदर सिंह गिल, परमजीत सिंह सरपंच मधे, कालू गर्ग एम.सी., दर्शन सिंगला, प्रवीण बांसल, दीपा, सुखदेव सिंह, विजय नागरा, निर्मल सिंह बीर राउके, जीवन रौंता, जगीर सिंह, बलदेव सिंह कुस्सा, सेवक सरपंच आदि ने दर्शन बराड़ को  बधाई दी और खुशी जताई। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!