बाहर गया था परिवार कि घर आते ही उड़े होश, मामला कर देगा हैरान

Edited By Kalash,Updated: 12 Nov, 2024 12:03 PM

theft in house

पुलिस स्टेशन दीनानगर के अधीन आते इलाके में लगातार चोरी की घटना होने के कारण लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है।

दीनानगर (हरजिंदर सिंह गोराया): पुलिस स्टेशन दीनानगर के अधीन आते इलाके में लगातार चोरी की घटना होने के कारण लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। आए दिन लूटपाट और घरों के ताले तोड़ कर चोरी की घटना देखने को मिल रही हैं। इसी तरह ही चोरों द्वारा गली नंबर 4 शिव नगर रेलवे रोड दीनानगर में एक घर को निशाना बनाया गया।   

इस संबंध में पुलिस को दी शिकायत में अरुण कुमार पुत्र खजान सिंह निवासी रेलवे रोड दीनानगर ने बताया कि वह और उसकी पत्नी मंजू बाला किसी जरूरी काम से गए थे। सुबह करीब 10.30 बजे वह गए थे और करीब 1 बजे जब घर लौटे तो देखा कि घर के ताले टूटे हुए थे। चोर स्टोर रूम में लोहे की अलमारी से 48 हजार रुपए और सोने के आभूषण ले गए थे। उनके द्वारा इस संबंध में दीनानगर थाने में सूचित कर दिया गया है। पुलिस द्वारा जांच करने के बाद अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!