आतंकी मान सिंह अपने साथियों के खाते में करवाता था टैरर फंडिंग

Edited By Vatika,Updated: 30 Sep, 2019 09:13 AM

terror funding was done by terrorist mann singh

पाकिस्तान में बैठे खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के सैल्फ टाइल कमांडर आतंकी रणजीत सिंह नीटा के ईशारों पर पंजाब में आतंकवादियों के मैड्यूल को जेल से तैयार कर रहे

अमृतसर(संजीव): पाकिस्तान में बैठे खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के सैल्फ टाइल कमांडर आतंकी रणजीत सिंह नीटा के ईशारों पर पंजाब में आतंकवादियों के मैड्यूल को जेल से तैयार कर रहे आतंकी मान सिंह को पूरी फंडिंग जर्मन में बैठा गुरमीत सिंह बग्गा उर्फ डाक्टर कर रहा था। विदेश से मान सिंह के लिए भेजा जा रहा यह पैसा वह अपने खाते में नहीं बल्कि साथियों के अकाऊंट में ट्रांसफर करवा रहा था।

हवाले के जरिए भेजी जाने वाली यह टेरर फंडिंग को मान सिंह जेल में बैठ कर खर्च तो कर रहा था मगर कुछ एजैंसियों की नजर से बचने के लिए यह पैसा कई खातों से निकलवाता था। गत दिवस केन्द्रीय जेल अमृतसर में आतंकी मान सिंह सम्पर्क एवं संचार साधनों को खंगालने गई स्टेट स्पैशल ऑप्रेशल सैल की विशेष टीम अब मान सिंह के  फाइनेंशियल रिकार्ड को जांच रही है।

बेशक पाकिस्तान खुफिया एजैंसी आई.एस.आई. मान सिंह द्वारा तैयार किए गए आतंकी मैड्यूल के लिए हथियार व जाली करंसी भेज रही थी मगर मान सिंह जर्मन से हो रही फंडिंग को खर्च रहा था। खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के 4 आतंकवादियों की गिरफ्तारी के बाद जेल में बैठे मान सिंह का नाम सामने आया था। जांच में सुरक्षा एजैंसियों को यह भी पता चला कि पंजाब में फैलाए जा रहे आतंकवाद की जड़े मान सिंह से शुरू हो रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!