सिर से बाहर निकल आया दिमाग! Punjab में रूंह कंपा देने वाला हादसा...

Edited By Vatika,Updated: 18 Nov, 2024 09:34 AM

terrific accident in punjab

मौके की तस्वीरें नहीं दिखा सकते, लेकिन मंजर काफी दिल दहला देने वाला था।

मोगा: निहाल सिंह वाला में कार और मोटरसाइकिल के बीच भयानक टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल पर सवार एक बच्चे का दिमाग निकल कर बाहर आ गया। उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। कुछ पाबंदियों के कारण हम आपको मौके की तस्वीरें नहीं दिखा सकते, लेकिन मंजर काफी दिल दहला देने वाला था।

जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम जसप्रीत सिंह है। वह अपने दोस्त करण के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर दूध लेने जा रहा था। दोनों की उम्र करीब 16 साल है और वे 10वीं कक्षा में पढ़ती हैं। रास्ते में उनकी एक कार से भयानक टक्कर हो गई। इसमें जसप्रीत सिंह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त करण गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक के चाचा कुलदीप सिंह ने बताया कि बच्चे दूध लेने जा रहे थे तभी रास्ते में हादसा हो गया। उन्होंने पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग की है। 

मौके पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर मंगल सिंह ने घटना का जायजा लिया। उन्होंने  शव को एंबुलेंस के जरिए मोगा के सिविल अस्पताल में भेज दिया। उन्होंने बताया कि तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने मोटरसाइकिल सवार बच्चों को टक्कर मार दी, जिससे 15 साल के एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं परिजनों के बयान लेने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!