अध्यापक ने गाड़ी के बोनट पर 10 किलोमीटर तक घसीटा युवक, हैरान कर देगा मामला (Video)

Edited By Kalash,Updated: 27 Oct, 2023 01:33 PM

teacher ran car over student video viral

थाना तलवंडी चौधरियां अधीन आते गांव शालापुर बेट के पास 2 पक्षों के बीच झगड़े की खबर सामने आई है

सुल्तानपुर लोधी : थाना तलवंडी चौधरियां अधीन आते गांव शालापुर बेट के पास 2 पक्षों के बीच झगड़े की खबर सामने आई है। इस दौरान कार चालक द्वारा दूसरे पक्ष के युवक को कार के बोनट पर 10 किलोमीटर तक घुमाने का मामला चर्चा का विषय बन गया है।

इस दौरान दोनों पक्षों के घायल होने की खबर है, जिनमें से एक युवक हरमनप्रीत सिंह पुत्र मनजीत सिंह निवासी गांव बस्ती गांधा सिंह वाला टिब्बा के अस्पताल में भर्ती है, जबकि दूसरे पक्ष का बलजिंदर सिंह जो कि अध्यापक है और बस्ती गांधा सिंह वाला का निवासी है, सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती बताया जा रहा है। हरमनप्रीत सिंह एक निजी अकादमी में आईलेट्स कर रहा है।

PunjabKesari

वहीं हरमनप्रीत सिंह ने आरोप लगाया है कि वह बीते दिन गांव शालापुर के मोड़ पर खड़ा था कि तेज रफ्तार कार जिसे अध्यापक बलजिंदर सिंह चला रहा था और उसने उसे जोरदार टक्कर मारी और वह कार के बोनट पर गिर गया। इसके बाद अध्यापक उसे 10 किमी तक बोनट पर ही फंसे हुए कार के साथ घुमाता गया। इलाज के लिए हरमनप्रीत को उसके चाचा सुरजीत सिंह द्वारा सरकारी स्वास्थ्य केंद्र टिब्बा में भर्ती करवाया गया।     

PunjabKesari

उन्होंने बताया कि बलजिंदर सिंह के खिलाफ पहले भी कई केस दर्ज हैं और उसका उनके साथ पुराना विवाद भी चल रहा है। इसमें पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर रही थी। इसके बाद उन्होंने उसे मारने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो उनके द्वारा संघर्ष शुरु किया जाएगा। उक्त मामले की पुलिस जांच कर रही है। इस घटना की सी.सी.टी.वी.  वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और पुलिस भी सी.सी.टी.वी.  वीडियो की जांच कर रही है। दूसरी ओर अध्यापक बलजिंदर सिंह के रिश्तेदार जसबीर सिंह गांव बरिंदपुर ने आरोप लगाया कि दोनों में पहले भी रंजिश चलती आ रही है। उन्होंने बताया कि अध्यापक बलजिंदर सिंह अपनी पत्नी प्रवीन कौर के साथ स्कूल में छुट्टी की आर्जी देने कार में जा रहा था क्योंकि वह बीमार थी। 

उन्होंने आरोप लगाया कि हरमनप्रीत सिंह अपने कई अन्य साथियों के साथ आया और मारने की नियत से कार पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। गाड़ी के शीशे टूट गए और अपने बचाव के लिए बलजिंदर सिंह ने कार भगा ली पर फिर भी हरमनप्रीत सिंह जानबूझकर कार के बोनट पर चढ़ कर लेटा रहा। उन्होंने कहा कि बलजिंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हैं।

PunjabKesari

क्या कहते हैं थाना तलवंडी के एस.एच.ओ.

इस मामले संबंधी थाना तलवंडी चौधरियां एस.एच.ओ. जसपाल सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। झगड़े में शामिल कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है और सी.सी.टी.वी. कैमरे की फुटेज भी हासिक की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी आरोपी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!