टीचर ने पार की क्रूरता की सारी हदेंः  छात्र को पीट-पीटकर किया बेहोश, मुंह से निकला खून

Edited By Vatika,Updated: 18 May, 2022 11:30 AM

teacher beaten by student

सरकारी माध्यमिक स्कूल मुल्लांपुर में टीचर द्वारा एक बच्चे को बेरहमी से पीटने

मुलांपुर दाखा (कालिया): सरकारी माध्यमिक स्कूल मुल्लांपुर में टीचर द्वारा एक बच्चे को बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। पत्रकारों को जानकारी देते बच्चे के माता पिता ने बताया कि बच्चे आपस में लड़ रहे थे तो उनका बच्चा छुड़ाने लगा था तो अंग्रेजी के टीचर सुखपाल सिंह ने बच्चे को बिना कुछ पूछे थप्पड़ मारने शुरू कर दिए थप्पड़ मारने से बच्चा बेहोश हो गया बेहोश हुए बच्चे को प्रिंसीपल के कमरे में ले जा कर बच्चे के मुंह पर बर्फ लगानी शुरू कर दी।

बच्चे को होश में लाया गया लेकिन बच्चे के मुंह और निशान पड़ गए मुंह पर सूजन हो गई। जब बच्चा घर जाने से लेट हो गया तो मां-बाप को फिक्र पड़ गया बच्चा घर पहुंचा तो घर पहुंचने पर गिर पड़ा। जबकि मां ने देखा तो बच्चे के मुंह में से खून निकल रहा है तो मां ने पिता को बताया तो बच्चे को सरकारी अस्पताल पहुंचाया तो स्कूल स्टाफ भी अस्पताल में पहुंच गया।

बच्चे के पिता ने टीचर को कहा कि बच्चे को इस तरह मारते हैं क्या तो टीचर ने कहा कि मार दिया फिर क्या हुआ। आपको जो करना है कर लो। जब संबंधित टीचर सुखपाल सिंह से बातचीत की तो टीचर ने कहा कि बच्चे आपस में लड़ रहे थे किसी भी टीचर ने बच्चे की कोई मारपीट नहीं की। टीचर की तरफ से बच्चे की मारपीट करने से साफ इन्कार कर दिया। जबकि स्कूल की मुख्य अध्यापिका से बात की तो उन्होंने कहा कि बच्चे को समझाने के लिए एक दो थप्पड़ ही लगाए थे। बच्चे के मां-बाप की तरफ से पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करवा कर बनती कार्रवाई करने की मांग की गई है। जब इस बावत संबंधित पुलिस अधिकारियों के साथ बात की तो उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है आरोपी पाए जाने पर टीचर खिलाफ बनती कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!