Video: फतेहवीर को बचाने के लिए तरुण चुघ ने कैप्टन को की अपील

Edited By Mohit,Updated: 10 Jun, 2019 04:48 PM

90 घंटों से बोरवैल में फंसे 2 वर्षीय फतेहवीर को बचाने के लिए अब सियासी बयानबाजी शुरु हो गई है और पंजाब सरकार के खिलाफ लोगों द्वारा भी विरोधी किया जा रहा है।

जालंधर/संगरूरः 90 घंटों से बोरवेल में फंसे 2 वर्षीय फतेहवीर को बचाने के लिए अब सियासी बयानबाजी शुरु हो गई है और पंजाब सरकार के खिलाफ लोगों द्वारा भी विरोधी किया जा रहा है। भाजपा नेता तरुण चुघ ने हाथ जोड़कर जहां फतेहवीर के लिए अरदास की तो वहीं पंजाब सरकार को उन्होंने आड़े हाथों लिया। तरुण चुघ ने कहा कि पंजाब सरकार की कमियों के कारण ही बच्चा अभी तक बोरवेल में फंसा हुआ है। उन्होंने कहा कि इस मामले में सरकार को बाहर निकल कर देखना चाहिए था कि कहां पर कमी आ रही है।

PunjabKesari

तरुण चुघ ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह को अपील करते हुए कहा कि फतेहवीर को बचाने के लिए डिजास्टर मैनेजमैंट की टीम को बुलाया जाए और केंद्र सरकार से मदद लेकर फतेहवीर को सही सलामत बाहर निकाला जाए। उन्होंने कहा कि बच्चे को फसे हुए 90 घंटों से भी अधिक का समय हो चुका है जोकि काफी अधिक है। उन्होंने कहा कि सरकार को देखना चाहिए कि आखिरकार कहां कमी आ रही है। उन्होंने हाथ जोड़कर कहा कि मेरी भगवान के आगे अरदास है कि फतेहवीर जल्द से जल्द सही सलामत बाहर आए और अपने परिवार के साथ अपना जन्मदिन मनाए।

PunjabKesari

गौरतलब है कि संगरूर में सुनाम के गांव भगवानपुरा में फतेहवीर 6 जून को घर के बाहर खेलता-खेलता 140 फुट गहरे बोरवेल में गिर गया था और वह करीब 120 फुट पर फंसा हुआ है। प्रशासन और एन.डी.आर.एफ के अलावा अन्य समाज सेवी संस्थाएं की तरफ से बचाव कार्य जारी है, जिसमें डेरा प्रेमियों द्वारा भी पूरा सहयोग जा रहा है। कैमरों के जरिए फतेहवीर पर नजरें रखी जा रही हैं।

PunjabKesari

दूसरी तरफ प्रशासन द्वारा घटना स्थान पर पूरे इंतजाम किए गए हैं। फतेहवीर सिंह के इंतजार में पिछले कई घंटों से डाॅक्टरों की टीमें पूरी तरह तैयार हैं। इसके अलावा फतेहवीर के इलाज को लेकर संगरूर, लुधियाना और चंडीगढ़ के अस्पताल में भी तैयारी कर ली गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!