प्रकाश बादल के बाद अब ढींढसा ने भी पद्म विभूषण वापिस करने का किया ऐलान

Edited By Mohit,Updated: 04 Dec, 2020 09:25 AM

sukhdev singh dhindsa

पंजाब के किसानों द्वारा केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ शुरु हुआ आंदोलन गर्माता जा रहा है।

चंडीगढ़ः पंजाब के किसानों द्वारा केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ शुरु हुआ आंदोलन गर्माता जा रहा है। इस आंदोलन की हिमायत करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के बाद अब राज्यसभा मैंबर सुखदेव सिंह ढींढसा द्वारा भी अपना पद्म विभूषण अवार्ड वापिस करने का ऐलान कर दिया गया है और सुखदेव ढींढसा किसानों के हक में डट गए हैं।

सुखदेव ढींढसा का कहना है कि जब दिल्ली गए किसानों को सरकार नहीं पूछ रही और उन पर अपराध कर रहे हैं तो फिर उन्होंने पद्म विभूषण अवार्ड रखकर क्या करना है, इसलिए वह इस पुरस्कार को वापिस कर देंगे।

बता दें कि इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल अपना पद्म विभूषण अवार्ड वापिस कर चुके हैं। उनसे पहले पंजाब के कलाकारों और खिलाड़ियों ने भी अपने अवार्ड वापिस करने का ऐलान किया था। 7 दिसंबर को पंजाब के खिलाड़ी और कलाकार अपने अवार्ड वापिस करने जा रहे हैं। अब पंजाब के नामी नेता भी अवार्ड वापिस करके किसान आंदोलन के हक में पूरी तरह डट गए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!