अश्विनी शर्मा पर हमला असामाजिक तत्वों का काम: सुखबीर बादल

Edited By Mohit,Updated: 13 Oct, 2020 04:20 PM

sukhbir singh badal

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब भारतीय जनता पार्टी...........

चंडीगढ़ः शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा पर हुए हमले की निंदा करते हुए आज कहा कि यह असामाजिक तत्वों का काम है जो कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे ‘किसान आंदोलन' को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं। यहां जारी बयान में बादल ने कहा कि इस तरह के हमलों का सहारा लेने वाले लोग कभी भी किसान समुदाय के शुभचिंतक नही हो सकते हैं। 

उन्होंने कांग्रेस सरकार से कहा है कि वह किसानों को बदनाम करने के लिए इस्तेमाल किए रहे असामाजिक तत्वों पर कारर्वाई करें। बादल ने केंद्र से राज्य में आंदोलनकारी किसानों से बातचीत करने की अपील की ताकि उनकी शिकायतों का जल्द से जल्द समाधान किया जा सके। कृषि कानूनों के मुद्दे पर हरसिमरत कौर बादल ने केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था और शिअद केंद्र की भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार से नाता तोड़ चुका है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!