2758 जगह पंजाब के खेतों में जली पराली, इस बार का नया रिकॉर्ड

Edited By Sunita sarangal,Updated: 22 Oct, 2020 11:40 AM

stubble burns in fields of punjab

इससे पहले अब तक एक दिन में इतनी घटनाएं रिकॉर्ड नहीं की गई हैं। पंजाब के अमूमन जिलों में 21 अक्तूबर को....

चंडीगढ़(अश्वनी): पंजाब के खेतों में सुलग रही पराली के आंकड़ों में बुधवार को जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया। एक दिन में ही 2758 जगह पर खेतों में पराली जलाई गई। इस बार फसल कटाई के बाद आगजनी का यह सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। 

इससे पहले अब तक एक दिन में इतनी घटनाएं रिकॉर्ड नहीं की गई हैं। पंजाब के अमूमन जिलों में 21 अक्तूबर को किसी न किसी जगह खेतों में पराली जलाने की घटना रिकॉर्ड हुई है। पाकिस्तान के साथ सटे बॉर्डर इलाके में सबसे ज्यादा जगह खेतों में आग लगाई गई। फिरोजपुर में सबसे ज्यादा 484 और तरनतारन में 424 जगह पराली सुलगी। इसी कड़ी में गुरदासपुर में 290, पटियाला में 220, फरीदकोट में 164, कपूरथला में 144 और अमृतसर में 138 जगह खेतों में पराली जलाई गई। कुछ ऐसा ही हाल कई जिलों में रहा। 

PunjabKesari, stubble burns in fields of punjab

10,813 पर पहुंचा आंकड़ा
लगातार आगजनी के कारण इस बार कुल घटनाओं का आंकड़ा 10,813 तक पहुंच गया है। ये एक महीने के आंकड़े हैं। 21 सितम्बर से 21 अक्तूबर 2020 के बीच रिकॉर्ड की गई ये घटनाएं पिछले 3 वर्षों के मुकाबले काफी ज्यादा हैं। देखा जाए तो ये आंकड़े 2016 के बराबर पहुंच गए हैं। 2016 में 21 सितम्बर से 21 अक्तूबर के बीच कुल 11,179 जगह पराली जलाने की घटनाएं रिकॉर्ड की गई थीं। 2017 में यह आंकड़ा 7613 था। वहीं, 2018 में 2589 और 2019 में 3466 जगह पराली जलाने की घटनाएं रिकॉर्ड की गई थीं। 

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!