पुलिस पार्टी के साथ कांड करने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त एक्शन, एक गिरफ्तार

Edited By Urmila,Updated: 05 Nov, 2024 03:26 PM

strict action against the accused

जब पुलिस पार्टी उसे गिरफ्तार करने लगी तो नामजद लोगों ने पंजाब होमगार्ड के जवान गुरमेज सिंह के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी और उसका मोबाइल फोन छीन लिया तथा उसकी वर्दी फाड़ दी।

फिरोजपुर (कुमार): एक अपराधिक मामले में नामजद किए गए आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए गई पुलिस पार्टी के होमगार्ड जवान पर हमला करने और उससे मारपीट करते हुए वर्दी फाड़ने आदि के आरोप में थाना ममदोट की पुलिस ने बलदेव सिंह, कैलाश रानी, हरमेश सिंह, जोगिंदर कौर उर्फ छिंदो, बिंदरो, गौरा और गड्ढों आदि के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

यह जानकारी देते हुए ए.एस.आई. ओम प्रकाश ने बताया कि जब उनकी पुलिस पार्टी आपराधिक मामले में नामजद आरोपी देस राज पुत्र मक्खन सिंह को गिरफ्तार करने के लिए गांव काकड़ में उसके घर पहुंची तो देस राज अपने घर था और जब पुलिस पार्टी उसे गिरफ्तार करने लगी तो नामजद लोगों ने पंजाब होमगार्ड के जवान गुरमेज सिंह के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी और उसका मोबाइल फोन छीन लिया तथा उसकी वर्दी फाड़ दी। उन्होंने बताया कि इस केस में पुलिस द्वारा हरमेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि दूसरे रोगों को गिरफ्तार करने के लिए कार्रवाई की जारही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!