मौसम खराब होने से स्पाइसजैट फ्लाइट 1 घंटा 25 मिनट लेट पहुंची

Edited By Sunita sarangal,Updated: 01 Dec, 2019 09:23 AM

spicejet flight arrived late

यात्रियों को कोई परेशानी न हो, एयरलाइन ने यात्रियों को पहले से जानकारी दे दी

जालंधर(सलवान): आदमपुर से दिल्ली के लिए दोआबा क्षेत्र की इकलौती स्पाइसजैट फ्लाइट ने 1 घंटा 25 मिनट की देरी से उड़ान भरी। दिल्ली में मौसम खराब होने के कारण फ्लाइट्स दिल्ली से ही लेट चली थी। वहीं यात्रियों को कोई परेशानी न हो, एयरलाइन ने यात्रियों को पहले ही जानकारी दे दी थी। 

स्पाइसजैट की फ्लाइट का दिल्ली से आदमपुर चलने का समय सुबह 10 बज कर 05 मिनट है और आदमपुर सुबह 11 बज कर 20 मिनट पर पहुंचती है। वहीं शनिवार को दिल्ली से आदमपुर के लिए फ्लाइट ने सुबह 11 बज कर 30 मिनट पर उड़ान भरी और वह दोपहर 12 बज कर 45 मिनट पर आदमपुर पहुंची। वहीं आदमपुर से दिल्ली के लिए स्पाइसजैट की फ्लाइट दोपहर 01 बजकर 05 मिनट पर चली और वह 1 घंटा 25 मिनट की देरी से दोपहर 2 बजकर 25 मिनट पर दिल्ली पहुंची। आदमपुर से दिल्ली की फ्लाइट में यात्रियों की संख्या 87 थी और दिल्ली से आदमपुर की फ्लाइट में यात्रियों की संख्या 80 थी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!